sawan somwar

WhatsApp पर होने वाले हैं ये बड़े बदलाव, अब 2 दिन बाद भी डिलीट कर सकेंगे मैसेजेस

Updated: शनिवार, 2 जुलाई 2022 (13:50 IST)
कैलिफोर्निया। WhatsApp यूजर्स को जल्द ही शानदार अपडेट मिलने वाला है। इस अपडेट में व्हाट्स एप कम्युनिटी ने कुछ ऐसे बदलाव किए हैं, जिनकी पिछले कई अपडेट्स से मांग की जा रही थी। नए अपडेट में भेजे गए मैसेज को 2 दिन बाद भी डिलीट (Delete for Everyone) किया जा सकेगा।
 
इसके अलावा व्हाट्स एप ने अपना Context Menu को भी काफी बेहतर बनाने की कोशिश की है। इस अपडेट में यूजर्स को वॉइस नॉट रिकॉर्ड करते समय pause और resume करने का ऑप्शन भी दिया जाएगा। फिलहाल, ये अपडेट WhatsApp beta यूजर्स और Microsoft Store से एप डाउनलोड करने वाले यूजर्स को ही मिलेगा। 
 
WhatsApp beta द्वारा हाल ही में जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्स एप ने कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए मैसेज डिलीट फीचर की समय सीमा को 2 दिन तक बढ़ा दिया है। इसका मतलब अब यूजर्स मैसेज भेजने के बाद दो दिन के भीतर कभी भी मैसेज को (Delete for Everyone) कर पाएंगे। दुनिया के कई देशों के बीटा यूजर्स को यह फीचर मिल चुका है, जिन्हे नहीं मिला उन्हें इसी हफ्ते मिलने की संभावना है। 
 
इस फीचर के अलावा व्हाट्स एप की टीम एक और आकर्षक फीचर पर काम कर रही है, जिसके अंतर्गत ग्रुप एडमिन ग्रुप के किसी भी मेंबर का मैसेज सभी के लिए डिलीट कर पाएगा। अभी ये फीचर टेस्टिंग में है। लेकिन, हम सभी ये बात जानते हैं कि व्हाट्स एप के बीटा यूजर्स को मिलने वाले फीचर्स कुछ समय बाद सारे यूजर्स को भी मिल ही जाते हैं।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

पाकिस्तान में 1976 के बाद सबसे बड़ा सैन्य बदलाव, तीनों सेनाओं की कमान अब आसिम मुनीर के हाथ में

अधिकारियों की मीटिंग में भड़कीं कंगना रनौत, कहा, मुझे फालतू के जुमले मत दो

नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी विदेशी CEO की नजर, मिला बड़ा जॉब ऑफर [VIDEO]

अगला लेख