Daily Horoscope
✕

ट्विटर लाया शानदार फीचर, यूजर्स को मिलेगा यह फायदा...

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (15:19 IST)
न्यूयॉर्क। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर उपयोगकर्ताओं को एक नई सुविधा देने की तैयारी में है। फिलहाल 'बुकमार्क' नाम की इस सेवा का परीक्षण चल रहा है। इसकी  सहायता से 30 करोड़ से ज्यादा ट्विटर उपयोगकर्ता ट्वीट को अपनी सुविधानुसार निजी  रूप से पढ़ने के लिए सुरक्षित करके रख सकेंगे।
 
ट्विटर की उत्पाद डिजाइनर टीना कोयामा ने गुरुवार रात ट्वीट करके इसके जानकारी दी।  उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'सेवफॉरलेटर' टीम की तरफ से खबर! हमने अपनी सुविधा  (फीचर) को 'बुकमार्क' नाम देने का फैसला किया है, क्योंकि इस शब्द का उपयोग आमतौर  पर सामग्री को सुरक्षित करने के लिए किया जाता है और नेविगेशन में मौजूद अन्य सेवाओं  के साथ इसका नाम सटीक बैठता है।
 
कोयामा ने कहा कि आपने हमें बताया कि आप ट्वीट्स को बुकमार्क करना चाहते हैं ताकि  आप उन्हें बाद में देख सकें। इस बात को ध्यान में रखते हुए हम इसका डिजाइन बना रहे  हैं। 
 
ट्विटर उपयोगकर्ताओं की ओर से जिन प्रमुख सेवाओं की मांग की गई थी, यह सुविधा  उनमें से ही एक है। पिछले महीने ट्विटर के उपाध्यक्ष (उत्पाद) कीथ कोलेमन ने इस  सुविधा का खुलासा किया था और कहा था कि टीम 'सेवफॉरलेटर' पर काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में ट्विटर ने अक्षरों की सीमा को 140 से बढ़ाकर  280 कर दिया। (भाषा) 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

CJP प्रोटेस्ट से पहले राजधानी में सुरक्षा सख्‍त, दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद!

LIVE: पुड्डुचेरी में NDA प्रत्याशी जीता, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

अगला लेख