Daily Horoscope
✕

ट्राई का Do-not-disturb app मार्च तक, अनचाही कॉल और संदेशों का तत्काल पता चलेगा

Updated: मंगलवार, 21 नवंबर 2023 (21:56 IST)
TRAI's Do-not-disturb app: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) अपने डू-नॉट-डिस्टर्ब (TRAI's Do-not-disturb app) (डीएनडी) ऐप में मौजूद खामियां दूर करने में लगा हुआ है ताकि मोबाइल फोन (mobile phone) ग्राहकों को अनचाही कॉल और संदेशों का तत्काल पता लगाने में मदद मिले।
 
ट्राई के सचिव वी. रघुनंदन ने मंगलवार को ट्रू कॉलर के एक कार्यक्रम में कहा कि दूरसंचार नियामक उपभोक्ताओं के सामने आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए डीएनडी ऐप में मौजूद तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।
 
रघुनंदन ने कहा, हमने एक एजेंसी को अपने साथ जोड़ा है, जो इस ऐप की खामियां दूर कर रही है। कुछ एंड्रॉयड उपकरणों के साथ समस्याएं थीं जिन्हें काफी हद तक दूर कर लिया गया है। हम मार्च तक इस ऐप को सभी एंड्रॉयड फोन के अनुकूल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
 
जब मोबाइल ग्राहक अपने फोन पर आने वाली स्पैम कॉल और एसएमएस को चिह्नित करने का प्रयास करते हैं तो ट्राई के डीएनडी ऐप में खामियां नजर आने लग रही हैं। हालांकि ट्राई सचिव ने कहा कि इस ऐप में सुधार के साथ ग्राहकों के फोन पर स्पैम कॉल और एसएमएस की संख्या में काफी कमी आई है।
 
हालांकि आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने डीएनडी ऐप को कॉल विवरण तक पहुंच देने से इनकार कर दिया था। लेकिन रघुनंदन ने कहा कि इस ऐप को एप्पल के आईओएस उपकरणों के अनुकूल भी ढालने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक या निजी क्षेत्र की कोई भी एक एजेंसी देश में सुरक्षा के सभी पहलुओं का ध्यान नहीं रख सकती है। ऐसे में रणनीतिक सार्वजनिक-निजी भागीदारी के साथ सहयोगात्मक नजरिया अपनाने की जरूरत है।
 
इस मौके पर अनजान फोन नंबर को चिह्नित करने में मददगार ऐप ट्रूकॉलर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और सह-संस्थापक एलेन मामेदी ने कहा कि भारत में 27 करोड़ लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं और देश में रोजाना प्लेटफॉर्म के माध्यम से 50 लाख स्पैम कॉल की सूचना मिलती है।
 
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब आवाज की क्लोनिंग या हेराफेरी के जरिए की जाने वाली गड़बड़ियों को चिह्नित करने की चुनौती आ गई है। उन्होंने कहा कि पहले बुजुर्ग लोग डिजिटल धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा शिकार होते थे, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार बन रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

यमुना में मरी मछलियां मिलने पर दिल्ली में सियासी संग्राम: प्रवेश वर्मा के आरोप पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: दुनिया भर में आउटलुक, टीम्स और कोपायलट सेवाएं ठप, लाखों यूजर्स परेशान

छठ महापर्व की शुरुआत से दिल्ली के AQI और एनवीडिया सीईओ के इस्तीफे तक, जानिए 13 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित 'हिन्दी गौरव सम्मान'

अगला लेख