sundarkand
✕

मिलेंगे जियो के धमाकेदार प्लान्स के फायदे

Updated: मंगलवार, 2 जनवरी 2018 (09:16 IST)
रिलायंस जियो नए साल के मौके पर अपने ग्राहको के लिए जबरदस्त ऑफर्स पेश किए हैं। 1 जनवरी से ग्राहकों को जियो के दो नए प्लान की सुविधा मिलेगी। जियो ने 199 और 299 रुपए के हैपी न्यू ईयर 2018 प्रीपेड ऑफर पेश किए हैं। इनमें ग्राहकों को पहले से ज्यादा इंटरनेट डाटा मिलेगा।
 
199 में 1.2 जीबी डाटा : सबसे पहले जियो के 199 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इसमें हर दिन 1.2 जीबी 4G डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। इसमें 33.6 जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही वॉइस कॉलिंग, नेशनल रोमिंग, एसएमएस और जियो एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। डाटा की प्रभावी कीमत समझें तो ये 6 रुपए प्रति जीबी होती है।
 
हर दिन मिलेगा 2 जीबी डेटा : जियो के दूसरे प्लान यानी 299 रुपए वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की ही है। इसमें हर दिन 2 जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉल और अनलिमिटेड मैसेज मिलेंगे।
 
जियो के अन्य प्लान : दो नए प्लान के अलावा जियो के पुराने प्लान में अब भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी के 149 रुपए के प्लान में 28 दिन वैधता के अलावा 4 जीबी डाटा मिलता है। यह प्लान उन लोगों के लिए जो डाटा कम खर्च करते हैं। इसके अलावा 399, 459, 499 रुपए के प्लान भी जारी रहेंगे। इन सभी प्लान में रोजाना 1 जीबी डाटा मिलता है। 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख