dipawali
✕

Multiple Sim होने पर लगेगा चार्ज, ऐसे दावों पर क्या बोला TRAI

Updated: शनिवार, 15 जून 2024 (16:50 IST)
Multiple Sim Charges : दूरसंचार नियामक ट्राई ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि उसने इन सीमित संसाधनों का कुशल उपयोग सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल या लैंडलाइन नंबर खरीदने के लिए शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है।
ALSO READ: NEET मामले में CBI जांच की मांग, SC ने केंद्र और NTA से मांगा जवाब
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने इस महीने की शुरुआत में 'राष्ट्रीय नंबरिंग योजना के संशोधन' पर एक परामर्श-पत्र जारी किया और सिफारिशों का मसौदा तैयार करने के लिए हितधारकों से टिप्पणियां मांगीं। 
 
क्या थीं खबरें : ट्राई ने कहा कि इस संबंध में, यह हमारे ध्यान में आया है कि कुछ मीडिया हाउस (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया) ने रिपोर्ट की है कि ट्राई ने इन सीमित संसाधनों के कुशल आवंटन और उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मोबाइल और लैंडलाइन नंबरों के लिए शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है। ये अटकलें कि ट्राई कई सिम/नंबरिंग संसाधन रखने के लिए ग्राहकों पर शुल्क लगाने का इरादा रखता है, ‘बिल्कुल’ गलत है।
 
क्यों उठीं ऐसी खबरें : ट्राई ने स्पष्टीकरण में कहा कि ऐसे दावे निराधार हैं और केवल जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। दूरसंचार पहचानकर्ता (टीआई) संसाधनों का एकमात्र संरक्षक होने के नाते, दूरसंचार विभाग ने 29 सितंबर 2022 के अपने संदर्भ के माध्यम से ट्राई से संपर्क किया था, जिसमें देश में नंबरिंग संसाधनों के कुशल प्रबंधन और विवेकपूर्ण उपयोग के लिए संशोधित राष्ट्रीय नंबरिंग योजना पर ट्राई की सिफारिशें मांगी गई थीं।
 
राष्ट्रीय नंबरिंग योजना (एनएनपी) के संशोधन पर ट्राई का यह परामर्श पत्र (सीपी) दूरसंचार पहचानकर्ता (टीआई) संसाधनों के आवंटन और उपयोग को प्रभावित करने वाले सभी कारकों का आकलन करने के उद्देश्य से जारी किया गया था। इसका उद्देश्य ऐसे संशोधनों का प्रस्ताव करना भी है जो आवंटन नीतियों और उपयोग प्रक्रियाओं को परिष्कृत करेंगे, जिससे वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए टीआई संसाधनों का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित होगा। एजेंसियां 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख