Hanuman Chalisa
✕

IncomeTaxReturn : करदाताओं के लिए खुशखबरी! PhonePe से भर पाएंगे इनकम टैक्स, आया यह फीचर

Updated: मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (19:14 IST)
ITR Filing : अगर आप करदाता हैं तो आपके लिए यह खुशखबरी है। अब मोबाइल से भी आप इनकम टैक्स भर सकते हैं। फोनपे (PhonePe) के जरिए अब इनकम टैक्स भरा जा सकता है। फोनपे ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि  इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स और कारोबारी यूपीआई या क्रेडिट कार्ड के जरिए सेल्फ असेसमेंट के बाद टैक्स और एडवांस टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। ऐप पर इस बारे में फीचर जोड़ा गया है।
 
कैसे करेगा काम : एडवांस टैक्स के भुगतान के लिए टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स पोर्टल से जुड़ने की जरूरत नहीं होगी। यह राशि टैक्स पोर्टल पर दो वर्किंग डेज में डाल दी जाएगी। 
 
कंपनी ने बयान में कहा कि टैक्सपेयर्स ऐप पर लॉग-इन करने और ‘इनकम टैक्स’ के पार्ट को चुनकर टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें टैक्स के प्रकार, असेसमेंट ईयर, पैन कार्ड का ब्योरा देना होगा. टैक्स के भुगतान के एक दिन के अंदर टैक्सपेयर को यूनीक ट्रांजेक्शन नंबर यानी यूटीआर मिलेगा
 
कब मिलेगा चालान : भुगतान का चालान दो वर्किंग डेज में मिल जाएगा। फोनपे की हेड-बिल पेमेंट एंड रिचार्ज बिजनेस निहारिका सेगल ने कहा कि 'टैक्स का भुगतान हमेशा से जटिल प्रक्रिया रही है। फोनपे अब अपने ग्राहकों को अपनी टैक्स प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए एक आसान रास्ता उपलब्ध करा रही है। फोनपे ने इस फीचर के लिए डिजिटल बी2बी पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के साथ पार्टनरशिप की है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी में भी जोरदार तेजी: इन 5 वजहों से बाजार में लौटी रौनक!

जनक दीदी की शादी की 38वीं सालगिरह पर कार्यशाला : 'सस्टेनेबल मैरिज के लिए सस्टेनेबल विकल्प'

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर जबरदस्‍त हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने मारा निगमकर्मी को थप्पड़, पुलिस ने लि‍या हिरासत में

अगला लेख