ramcharitmanas
✕

रेलवे यात्रियों को बड़ी सुविधा, बनाया खास एप, चलती ट्रेन से दर्ज करवा सकेंगे शिकायत

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (11:52 IST)
रेलवे अपने यात्रियों के लिए खास मोबाइल एप योजना शुरू करने जा रहा है। इससे यात्री के साथ अगर कोई दुर्घटना होती है तो उसे अगले स्टेशन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 
 
इस एप की सहायता से चलती ट्रेन में यात्री छेड़छाड़, चोरी और मारपीट की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत के बाद इसे 'जीरो एफआइआर' में तब्दील कर आरपीएफ तुरंत मामले की जांच शुरू कर देगी। इस एप से सिर्फ आरपीएफ को ही नहीं जीआरपी, टीटीई और ट्रेन कंडक्टर को भी जोड़ा गया है। इस एप के माध्यम से ऑफलाइन भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
 
गौरतलब है कि 'जीरो एफआइआर' के तहत कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत किसी भी पुलिस स्टेशन पर दर्ज करा सकता है। बाद में यह एफआइआर उस पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित कर दी जाती है, जहां पर यह दुर्घटना हुई है।
 
मध्यप्रदेश से शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट : रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार के मुताबिक मोबाइल एप से शिकायत दर्ज कराने का पायलट प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में पहले से चल रहा है। जल्द ही इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।
 
अभी है यह व्यवस्‍था : फिलहाल अगर आपके साथ ट्रेन में कोई वारदात हो जाती है तो टीटीई आपको एक शिकायत फार्म देता है। इसे भरकर अगले स्टेशन पर आरपीएफ अथवा जीआरपी को देना होता है। बाद में यह शिकायत स्वतः एफआइआर में बदल जाती है। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में जहां मामले की जांच में काफी देरी होती है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख