Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के मोबाइल ग्राहकों का Jio पर भरोसा बरकरार

सभी टेलीकॉम कंपनियों के 7.9 करोड़ मोबाइल ग्राहक

Updated: गुरुवार, 9 मई 2024 (16:18 IST)
MP CG mobile customers : मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में ग्राहकों का मार्च 2024 में भी जियो (Jio) पर भरोसा लगातार बना हुआ है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI)  की ताजा रिपोर्ट में जियो (Jio) के साथ सबसे ज्यादा ग्राहक जुड़े है।  मार्च 2024 तक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल में जियो (Jio) के  मोबाइल (mobile) ग्राहकों की संख्या 4.3 करोड़ से ज्यादा है।

ALSO READ: जियो प्लेटफॉर्म्स का नया मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म जियो-ब्रेन
 
सभी टेलीकॉम कंपनियों के 7.9 करोड़ मोबाइल ग्राहक : ट्राई के आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल में सभी टेलीकॉम कंपनियों के 7.9 करोड़ मोबाइल ग्राहक है। इन आंकड़ों में जियो (Jio) के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 4.3 करोड़ से अधिक हो चुकी है। वहीं वायरलाइन ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 17.5 लाख है जिसमें जियो (Jio) फाइबर इंटरनेट उपयोग करने वाले उपभोक्ता 8.1 लाख से ज्यादा हैं।

ALSO READ: Reliance Jio का शुद्ध लाभ बढ़ा, 13 प्रतिशत बढ़कर 5,337 करोड़ हुआ
 
जियो (Jio) फाइबर का मार्केट शेयर 46.3 प्रतिशत से ज्यादा : मार्च 2024 के आंकड़ों पर नजर डालें तो मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल में 2 लाख से ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक जियो (Jio) के साथ जुड़े हैं। जियो (Jio) का मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ मोबाइल उपभोक्ता में मार्केट शेयर 54.2 फीसदी से अधिक है तो वहीं ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदाता में जियो (Jio) फाइबर का मार्केट शेयर 46.3 प्रतिशत से ज्यादा है। 
 
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल में जियो (Jio) की ट्रू 5जी सर्विस दोनों प्रदेश के 86 जिलों में मौजूद है। जियो (Jio) के सर्कल में 10,500 से अधिक मोबाइल टावर हैं, जो कि दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स से 3 गुना से भी ज्यादा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मक्का-मदीना पर मिसाइल हमले के आरोप से मचा तनाव, हूतियों का इनकार, रियाद एयरपोर्ट आज से खुलेगा

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अगला लेख