dharma sangrah
✕

WhatsApp पर सरकार के चैटबॉट ने बनाया रिकॉर्ड, Corona से जंग में बन रहा है हथियार

Updated: बुधवार, 24 मार्च 2021 (16:45 IST)
नई दिल्ली। सरकार का कोरोनावायरस (Coronavirus) संबंधित सूचना के साथ लोगों की मदद के लिये व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर शुरू किए गए आधिकारिक ‘चैटबोट’ के यूजर्स की संख्या 3 करोड़ को पार कर गई है।

क्या है चैटबोट : चैटबोट एक कंप्यूटर प्रोग्राम है जिसके जरिए संदेश देकर अथवा ‘वॉइस कमांड’ के जरिये सवाल पूछे जा सकते हैं और जानकारी ली जा सकती है। यह कृत्रिम मेधा पर आधारित होता है जिसका उपयोग मैसेजिंग ऐप के जरिए किया जा सकता है।
ALSO READ: Oneplus 9 series भारत में लांच, धमाकेदार फीचर्स के साथ बाजार में आए 3 स्मार्टफोन
स्वास्थ्य मंत्रालय और माई गॉव द्वारा शुरू आधिकारिक व्हाट्सऐप चैटबोट व्हाट्सऐप उपयोग करने वालों के लिए मुफ्त में उपलब्ध है। इसका विकास कृत्रिम मेधा पर केंद्रित स्टार्टअप हैपतिक ने किया है।
 
माई गॉव और डिजिटल इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक सिंह ने डिजिटल तरीके से आयोजित सम्मेलन में कहा कि उन्होंने चैटबोट के लिए हैपतिक को 13 मार्च को कॉल किया था और उसके 5-6 दिन बाद स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी के बाद इसे शुरू किया गया।
 
उन्होंने कहा कि एक साल में माई गॉव कोरोना हेल्पडेस्क टीकाकरण के बारे में जानकारी देने वाली महत्वपूर्ण प्रणाली बन गई है और यह को-विन के बारे में भी सूचना दे रहा है। सिंह ने कहा कि हमने जो कठित मेहनत की, उसी का परिणाम है कि एक साल में ही ही इसके यूजर्स की संख्या 3.15 करोड़ पहुंच गई है। (इनपुट भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

शेम ऑन यू इंदौर पुलि‍स, आप घूसखोर हो, आप में तमीज नहीं, पुल‍िस कमि‍श्नर में तो सलमान से ज्‍यादा एट‍िट्यूड है

सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी में भी जोरदार तेजी: इन 5 वजहों से बाजार में लौटी रौनक!

जनक दीदी की शादी की 38वीं सालगिरह पर कार्यशाला : 'सस्टेनेबल मैरिज के लिए सस्टेनेबल विकल्प'

अगला लेख