manglik dosh calculator
✕

LG-Samsung ने शुरू की प्री बुकिंग, 10 हजार के गिफ्ट से लेकर कैशबैक के ऑफर

Updated: मंगलवार, 5 मई 2020 (22:12 IST)
नई दिल्ली। टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली सैमसंग और एलजी जैसी प्रमुख कंपनियों ने लॉकडाउन (बंद) की बढ़ी अवधि में ग्राहकों के लिए प्री-बुकिंग शुरू की है। साथ ही ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों ने कई ऑफर की भी पेशकश की है।
 
एलजी और सैमसंग दोनों ने अपनी-अपनी वेबसाइट पर विभिन्न उत्पादों की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इन्हें बाद में स्थानीय खुदरा दुकानदार द्वारा घरों तक पहुंचाया जाएगा।

ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां 10,000 रुपए मूल्य तक के उपहारों की पेशकश कर रही हैं। इसमें कैशबैक और अन्य उत्पाद शामिल हैं। एलजी ने 15 मई तक और सैमसंग ने 8 मई तक के लिए प्री-बुकिंग सेवा शुरू की है।
 
देश में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन की वजह से घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खुदरा दुकानें बंद हैं। केंद्र सरकार ने 4 मई से लॉकडाउन के नियम-शर्तों में कुछ राहत दी है, इससे कंपनियों को मांग में सुधार की उम्मीद है।
 
सैमसंग ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के प्रति एहतियात बरतते हुए कंपनी ने अपने सभी खुदरा और वितरण नेटवर्क पर ग्राहकों को प्री-बुकिंग करने में मदद के प्रबंध किए हैं। वे घर से बाहर जाए बिना उत्पादों की बुकिंग कर सकते हैं।

वे कंपनी के ऑनलाइन मंच सैमसंग शॉप पर सामान की बुकिंग कर सकते हैं जिसे बाद में सैमसंग के अधिकृत डीलर द्वारा घर पर डिलिवर कर दिया जाएगा। एलजी ने भी मोबाइल, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान इत्यादि की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख