Daily Horoscope
✕

कू के सीईओ बोले- अगला दशक हमारा है

Updated: मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (19:59 IST)
भारत का पहला बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप लॉन्चिंग के बाद से ही लगातार नए-नए बेहतरीन फीचर पेश कर सोशल मीडिया के दिग्गजों को चुनौती दे रहा है। भारत से दुनिया के लिए बनाए गए इस मंच का इस्तेमाल नाइजीरिया में भी हो रहा है और भविष्य में दुनिया के अन्य देशों में भी इसकी सफलता सुनिश्चित नजर आ रही है।
 
हर गैर-अंग्रेजीभाषी शख्स की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सपना लेकर शुरू किया गया यह स्टार्टअप आज काफी तरक्की कर चुका है और तमाम मंचों पर इसकी सफलता का जिक्र होता है। इसकी मौजूदा ग्रोथ और भविष्य को लेकर बनाई गईं योजनाओं के चलते कू ऐप के सीईओ और सहसंस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा कि अगला दशक हमारा है।
 
दरअसल, गुजरात स्थित गांधीनगर में 'डिजिटल इंडिया वीक' का आयोजन किया गया है। भारत सरकार द्वारा आयोजित इस 'डिजिटल इंडिया सप्ताह' का शुभारंभ सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन स्टार्टअप कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के तमाम तकनीकी स्टार्टअप्स ने शिरकत की और पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने के मुताबिक ही अपनी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
 
इस दौरान 'कैटलाइजिंग न्यू इंडिया टेकेड' के अंतर्गत भारत और विश्व के लिए तकनीकी निर्माण विषय पर एक दिलचस्प सत्र का आयोजन किया गया। इसमें तमाम नए स्टार्टअप्स के साथ ही कू ऐप के सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण ने भी हिस्सा लिया और तकनीक के जरिये भारत को आगे ले जाने की योजना के साथ ही इस स्वदेशी सोशल मीडिया मंच की ताकत से रूबरू कराया।
 
इसके बाद उन्होंने अपनी कू पोस्ट में लिखा कि गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक में हिस्सा लिया! यहां पर कितना सकारात्मक माहौल है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और अश्विनी वैष्णव द्वारा सभी बेहतरीन नई डिजिटल पहल की लॉन्चिंग का गवाह बनना शानदार रहा। अगला दशक हमारा है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख