ganesh chaturthi

पानी-पानी हुआ भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (फोटो)

Updated: मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (19:47 IST)
इंदौर। भारत में स्वच्छता में नंबर एक शहर इंदौर की पोल कुछ घंटों की बारिश ने खोलकर रख दी। एक तरह से पूरा शहर तालाब में तब्दील हो गया। आम नागरिकों के लिए यह बारिश राहत से ज्यादा मुसीबत लेकर आई। लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो गया।

शहर में तीन घंटे में करीब साढ़े 3 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही सड़कों पर जगह-जगह भरे पानी ने विकास के दावों की भी पोल खोलकर रख दी। 
वाटर प्लस में नंबर वन शहर का तमगा हासिल करने वाले इंदौर में भारी बारिश के बाद जगह-जगह सड़कों और निचली बस्तियों में जलजमाव देखने को मिला। 

शहर में यूं तो सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, लेकिन 11 बजे के आसपास अचानक तेज बारिश होने लगी और देखते ही देखते सड़कों पर पानी बह निकला।  सड़कों पर भरे पानी को निकालने के लिए नगर निगम की टीम को मोर्चा संभालना पड़ा। 

भारी बारिश के कारण वाहन चालकों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बीआरटीएस, सहित पूर्व और पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रों में सड़कों पर ही घुटनों-घुटनों तक पानी भर गया।


नगर निगम की ओर से स्मार्ट सिटी के तहत बनाई जा रही सड़कों एवं ड्रेनेज सुधार के चलते सड़कों के खुदे होने से वाहन चालकों को फिसलन का भी सामना करना पड़ा। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख