Daily Horoscope
✕

Jio ने ओडिशा में 20 मेगाहर्ट्ज का अतिरिक्त स्पेक्ट्रम लगाया, 22 सर्कलों में अधिकार किया हासिल

Updated: शुक्रवार, 4 जून 2021 (13:57 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए रिलायंस जियो ने यहां 20 मेगाहर्ट्ज अतिरिक्त स्पेक्ट्रम लगाया है। कंपनी ने इस स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण हालिया नीलामी में किया था। रिलायंस जियो इन्फोकॉम लि. (आरजेआईएल) ने मार्च में घोषणा की थी कि उसने दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित नीलामी में सभी 22 सर्कलों में स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल का अधिकार हासिल किया है।

ALSO READ: रिलायंस जियो समुद्री दूरसंचार-केबल नेटवर्क बिछाने में जुटी, भारत समेत दुनिया में फैलाएगी इंटरनेट का जाल
 
कंपनी ने इस दौरान 800 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज और 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया था। ओडिशा में जियो ने 20 मेगाहर्ट्ज का अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया था। इनमें से 5 मेगाहर्ट्ज 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में, 5 मेगाहर्ट्ज 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड और 10 मेगाहर्ट्ज का अधिग्रहण 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में किया था।
 
जियो ने राज्य में 10,000 से अधिक नेटवर्क साइटों पर तीनों स्पेक्ट्रम का प्रयोग शुरू किया है। इसके साथ ही ओडिशा में जियो के पास 60 मेगाहर्ट्ज बैंडविड्थ उपलब्ध हो गई है। राज्य में जियो के 1.4 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं। राज्य में सकल राजस्व में जियो का 50 प्रतिशत हिस्सा है। राज्य में 4जी टॉवरों की बढ़ती मांग के बीच जियो नेटवर्क को बढ़ा रही है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख