biodatamaker
✕

लांच हुआ धाकड़ डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स...

Updated: शुक्रवार, 20 मई 2022 (18:06 IST)
Infinix ने एक खास स्मार्टफोन सीरीज, Infinix Note 12 Series लांच की है। इन धाकड़ डिस्‍प्‍ले वाले स्‍मार्टफोन की कीमत और फीचर्स ने लोगों को इनका दीवाना बना दिया है। Infinix Note 12 को Flipkart से 28 मई को खरीदा जा सकता है, जबकि Infinix Note 12 Turbo 27 मई से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

खबरों के अनुसार, Infinix Note 12 को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज और 6GB RAM और 128GB स्टोरेज, 2 वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसके पहले वेरिएंट की कीमत 11999 रुपए है और दूसरे वेरिएंट को 12999 रुपए में खरीदा जा सकता है। Infinix Note 12 Turbo को 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लांच किया गया है और इसे आप 13999 रुपए में खरीद सकते हैं।

Infinix Note 12 में आपको 6.7-इंच का एफएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जा रहा है। ये स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलिओ G96 प्रोसेसर पर काम करेगा और इसमें आपको 5000mAh की बैटरी के साथ 33W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। एंड्रॉयड 12 ओएस पर चलने वाले Infinix Note 12 में आपको एक ट्रिपल रीयर कैमरा सेटअप दिया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर Infinix Note 12 Turbo भी Infinix Note 12 की तरह 6.7-इंच के एफएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी और 33W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लांच किया गया है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलिओ G96 पर चलेगा और इसका ओएस एंड्रॉयड 12 होगा।

ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसका मेन कैमरा 50MP का है, जो क्वॉड एलईडी फ्लैश लाइट के साथ आता है। फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह लेटेस्ट ओएस Android 12 पर बेस्ड XOS 10.6 पर रन करता है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख