sundarkand

Google में बग्स ढूंढने पर भारतीय टेक एक्सपर्ट को क्या सचमुच 65 करोड़ रुपए का इनाम मिला? जानिए क्या है सच

Updated: बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (19:11 IST)
हाल में ही में एक खबर खूब छाई रही कि भारतीय टेक एक्सपर्ट अमन पांडे को गूगल में गलतियां ढूंढने पर 65 करोड़ रुपए का इनाम दिया है। गूगल (Google) ने अमन पांडे को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में बग्स ढूंढने पर यह रिवॉर्ड दिया है। अमन पांडे ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में 232 बग्स को ढूंढ निकाला है।

गूगल ने अमन पांडे के काम को मान्यता दी और उनके इस काम की तारीफ की है। पर सवाल यह है कि क्या अमन को सचमुच 65 करोड़ रुपए दिए हैं।

गूगल and Alphabet Vulnerabilities Rewards Program (VRP) के तहत उन लोगों को पुरस्कृत करता है, जो Google and Alphabet subsidiary web properties में कमियों को खोजते हैं। वेबसाइट्‍स के मुताबिक यह प्रोग्राम 2010 से चलाया जा रहा है। पर सवाल यह उठता है कि क्या वाकई अमन को इतनी राशि मिली है? 
 
ब्लॉग से सामने आई सचाई : हाल ही में कंपनी ने एक ब्लॉग जारी किया है जिसमें 2021 में कंपनी के प्रोडक्ट्‍स में बग्स ढूंढने वालों की सारी जानकारी दी गई है। यह ब्लॉग Vulnerability Rewards Team के  Sarah Jacobus द्वारा लिखा गया है। ब्लॉग के मुताबिक 2021 में कंपनी ने रिकॉर्ड ब्रेकिंग 8,700,000 डॉलर के रिवॉर्ड्‍स दिए हैं। Numerous news वेबसाइट ने वीआरपी प्रोग्राम के कारण अमन पांडे नामक एक भारतीय researcher अमन पांडे का विशेष उल्लेख किया है।
 
अमन पांडे को पिछले वर्ष उनके शीर्ष शोधकर्ता के रूप में उनकी भूमिका के लिए कंपनी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। अमन 2021 में गूगल की 232 गलतियों को खोजा। उन्हें इन गलितयों को ढूंढने का श्रेय दिया गया।
 
कौन हैं अमन पांडे : अमन पांडे इंदौर की कंपनी बग्स मिरर के सीईओ हैं। अमन पांडेय की कंपनी बग्समिरर गूगल, एप्पल और अन्य कंपनियों को उनके सिक्यूरिटी सिस्टम को अधिक मजबूत बनाने में सहायता करती है।
कई न्यूज पेपर और वेबसाइट्‍स के समाचारों में कहा गया है कि एंड्रॉइड, क्रोम को सुरक्षित रखने के लिए Google ने इंडियन टेक्नीकल एक्सपर्ट को 65 करोड़ का इनाम दिया। 
 
आर्टिकल में टेक्नीकल एक्सपर्ट अमन पांडे का नाम है। कई खबरों की हैडिंग में यही है कि गूगल ने अमन पांडे को 65 करोड़ रुपए का इनाम दिया है। इसी राशि को अगर डॉलर में बदला जाए तो यह लगभग 8.6 मिलियन डॉलर के करीब होती है। 
 
गूगल के ब्लॉग में जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक 2021 में रिवॉर्ड्‍स की कुल रकम 8.6 मिलियन डॉलर बताई गई है। अमन को गूगल एंड्राइड रिवॉर्ड के तहत यह इनाम दिया गया है। गूगल सिक्योरिटी टीम के ब्लॉग के मुताबिक इस प्रोग्राम के अंतर्गत इस प्रोग्राम के तहत लगभग 2,935,244 डॉलर की राशि दी गई जो कि भारतीय रुपयों में 22 करोड़ के लगभग होती है।
 
अमन पांडे को जिस श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया है, उसके लिए कुल इनाम को ध्यान में रखते हुए यह देखा जा सकता है कि खबरों में जो 65 करोड़ की राशि बताई गई है, वह सही नहीं हो सकती है। अमन ने न्यूज चेकर से भी यह पुष्टि की है कि 65 करोड़ रुपए वास्तव में पूरे 2021 के पुरस्कारों के लिए थे। बग्स मिरर को कार्यक्रम के लिए 65 करोड़ नहीं मिले हैं।

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

UP News : ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, अक्टूबर से बड़े स्तर पर शुरू होगा सड़क मरम्मत अभियान, पेयजल योजनाओं के बाद होंगी सड़कें दुरुस्त

UP Textile Conclave 2026 : यूपी में बड़े निवेश के लिए उद्योग जगत उत्साहित, रामकी समूह के चेयरमैन ने CM योगी की नीतियों को सराहा

बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

योगी सरकार की नीतियों से वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर : सचान

अगला लेख