suvichar
✕

WhatsApp पर Blur Tool का ऐसे करें इस्तेमाल, जानिए पूरी प्रक्रिया

Updated: मंगलवार, 15 मार्च 2022 (17:00 IST)
WhatsApp के कई फीचर हैं जो केवल एक निश्चित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। इनमें से एक फीचर ब्लर टूल है। ब्लर टूल iPhone यूजर्स को पूरी फोटो या फोटो के एक सीमित हिस्से को धुंधला करने के काम आता है जिसे वे फोटो शेयर करने से पहले रिवील नहीं करना चाहते हैं।

ब्लर टूल को व्हाट्सऐप के इन-ऐप इमेज एडिटर में पाया जा सकता है। WhatsApp कथित तौर पर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी फीचर को रोल आउट करने की प्लानिंग कर रहा है।

खबरों के मुताबिक फेसबुक के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया बीटा अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। अपडेट ऐप के वर्जन को 2.22.7.1 तक लाता है। नए वर्जन के साथ प्लेटफार्म ने Android यूजर्स के लिए नई पेंसिल के अलावा ब्लर टूल का टेस्ट करना शुरू कर दिया है।
 
Apple iPhone पर WhatsApp के ब्लर टूल का उपयोग करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। जानते हैं प्रक्रिया- 
 
सबसे पहले अपने आईफोन में WhatsApp ओपन करें।
पर्सनल चैट या ग्रुप चैट पर टैप करें जहां आप फोटो शेयर करना चाहते हैं. अगर आप Status पर Image Share करना चाहते हैं, तो नीचे लेफ्ट कॉर्नर पर Status पर Tap करें।
अब कैमरा आइकन पर टैप करें।
अब बॉटम में लेफ्ट कॉर्नर में आ रहे गैलरी के आइकन पर टैप करें।
अब उस इमेज को सिलेक्ट करें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं।
उस सेक्शन से जहां आप पेंसिल कलर चुनते हैं, ग्रे रंग के ठीक ऊपर सफेद-नीला चेक ऑप्शन सलेक्ट करें।
अब उस पेंसिल को उस जगह लेकर जाएं जिस एरिया को आप ब्लर करना चाहते हैं।
अब सेंड आइकन पर टैप करें।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख