sundarkand
✕

Indian Railways : रेलवे ने किए ये बड़े बदलाव, यह काम किया तो लग सकता है जुर्माना

Updated: मंगलवार, 15 मार्च 2022 (16:45 IST)
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए नए नियम बनाती रहती है। अब आपको अब ट्रेन में यात्रा करने के दौरान कई बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। अगर आप मोबाइल पर गाना सुनते हैं, ग्रुप में बैठकर ऊंची आवाज में बात करते हैं, बिना कारण लाइट जलाते और बुझाते हैं तो आप पर रेलवे सख्त कदम उठा सकती है। 
 
इस दौरान किसी तरह का कई विवाद होता है तो उसके लिए अब आप पर जुर्माना का प्रावधान है। रेलवे को हाल के दिनों में कई तरह की शिकायतें आ रही थीं जिसमें कुछ ट्रेन यात्री यात्रा के दौरान ऊंची आवाज में गाना सुनते हैं और बात करते हैं। 
 
इसी को ध्यान में रखकर रेलवे ने नियम सख्त कर दिया है। अब अगर मोबाइल पर गाने सुनने के अलावा कई शिकायतें मिलेंगी तो ट्रेन में ही इसकी शिकायत की जाएगी। रेलवे के मुताबिक आपकी सीट, कंपार्टमेंट या कोच में कोई भी पैसेंजर तेज आवाज में मोबाइल पर बात नहीं कर सकता है और न ही ऊंची आवाज में गाने सुन सकता है।
 
यात्रियों द्वारा की गई इस तरह की कई शिकायतों पर टीटीई या आरपीएफ के जवान तुरंत ही कार्रवाई करेंगे। ऐसे में अब आपको यात्रा के दौरान नींद में कोई खलल नहीं होगा। अगर किसी ने इन नियमों की अनदेखी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी प्रावधान हैं।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख