Daily Horoscope
✕

IT क्षेत्र में नियुक्तियों की रफ्तार होगी कम, जानिए क्‍या है कारण...

Updated: मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 (17:37 IST)
Indian IT sector : भारत के सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सेवा उद्योग में वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही तक वृद्धि की गति बढ़ने तक नियुक्तियां कम ही रहने की संभावना है। साख निर्धारण करने वाली एजेंसी इक्रा लिमिटेड की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में नई सरकार के गठन से तत्काल कुछ नीतिगत अनिश्चितता पैदा हो सकती है। कंपनियां एआई-संचालित व्यावसायिक अवसरों का पता लगा रही हैं। इससे कोविड-19 वैश्विक महामारी के पहले के स्तर की तुलना में नई नियुक्तियों में समग्र रूप से कमी आने की आशंका है। 
 
अनिश्चित व्यापक आर्थिक माहौल के बीच अमेरिका तथा यूरोप के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों के कम विवेकाधीन प्रौद्योगिकी खर्च से पिछली छह से आठ तिमाहियों में भारतीय आईटी सेवा कंपनियों की मांग में कमी आई है। कर्मचारियों द्वारा कम संख्या में नौकरी छोड़ने और कर्मचारियों के अधिकतम इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित करने जैसे कारक भी भर्ती में मंदी की मुख्य वजह रहे हैं।
ALSO READ: छोटे और मझोले आरईआईटी पर नियमन को लेकर क्या बोलीं सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच
एजेंसी ने कहा, हालांकि वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन इक्रा का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही तक वृद्धि की गति बढ़ने तक निकट भविष्य में नियुक्तियां कम ही रहेंगी। इसमें यह भी कहा गया, जनरेटिव एआई के तेजी से बढ़ने के कारण सभी प्रमुख आईटी सेवा कंपनियां अपने कर्मचारियों को कौशल प्रदान कर रही हैं।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में नई आईटी पॉलिसी को कैबिनेट की मंजूरी, मंदसौर को नई तहसील की सौगात
कंपनियां एआई-संचालित व्यावसायिक अवसरों का पता लगा रही हैं। इससे कोविड-19 वैश्विक महामारी के पहले के स्तर की तुलना में नई नियुक्तियों में समग्र रूप से कमी आने की आशंका है। इक्रा ने कहा कि जनरेटिव एआई को अधिक अपनाने से कर्मचारी उत्पादकता में सुधार का असर अगले कुछ वर्षों में दिखाई देने की उम्मीद है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख