biodatamaker
✕

Google Maps पर अब आपको मुफ्त में मिलेगी यह बड़ी सुविधा

Updated: मंगलवार, 4 जून 2019 (22:12 IST)
सार्वजनिक परिवहन को लेकर लोगों में एक धारणा देखी जाती है कि यह लेटलतीफ होते हैं। लोगों की इसी समस्या का निदान Google Maps ने किया है।
 
देश के 10 प्रमुख शहरों में Google Maps पर अब बस से लगने वाले यात्रा समय की जानकारी भी उपलब्ध होगी। इतना ही नहीं, लोगों भारतीय रेल की सटीक स्थिति की जानकारी भी Google Maps पर ही मिल जाएगी।
 
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसी के साथ लोगों को ऑटो रिक्शा और अन्य सार्वजनिक परिवहन के विकल्प और सुझाव भी Google Maps पर उपलब्ध होंगे। इससे उपयोक्ताओं को सार्वजनिक परिवहन प्रणाली से अपनी यात्रा योजना बनाने में मदद मिलेगी।
 
Google Maps के परियोजना प्रबंधक तायलाह हसबल्लाह ने कहा कि गूगल में हम मैप्स के साथ ऐसे फीचर जोड़ने पर ध्यान लगा रहे हैं जिससे यात्रियों को अधिक प्रासंगिक, सटीक और भरोसेमंद अनुभव मिले। हमें उम्मीद है कि यह नए फीचर यूजर्स के लिए मूल्यवान होंगे।
 
इससे यूजर्स को अब दिल्ली, बेंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, लखनऊ, चेन्नई, मैसूरु, कोयंबटूर और सूरत में बसों के यात्रा समय की लाइव जानकारी मिलेगी।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

अगला लेख