Daily Horoscope
✕

BSNL की SIM को लेकर बड़ी खुशखबर, रिचार्ज और ये फ्री सर्विसेस को लेकर बड़ा ऐलान

Updated: शनिवार, 20 सितम्बर 2025 (17:00 IST)
जल्द ही देश के सभी डाकघरों में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL ) के सिम मिलेंगे और बीएसएनएल ग्राहक अपना मोबाइल रिचार्ज करा सकेंगे। इसे लेकर डाक विभाग और बीएसएनएल के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। समझौते के तहत डाक विभाग देशभर में बीएसएनएल सिम कार्ड और मोबाइल रिचार्ज सेवाओं की बिक्री के लिए 1.65 लाख से अधिक डाकघरों के अपने नेटवर्क का उपयोग करेगा।

देश के लगभग हर गांव और कस्बे तक पहुंचने वाली भारतीय डाक की व्यापक पहुंच बीएसएनएल के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक शक्तिशाली चैनल के रूप में काम करेगी।
ALSO READ: maruti suzuki after gst rate : जीएसटी कटौती के बाद आ गई मारुति कारों की फाइनल कीमतें, कौनसा है सबसे सस्ता मॉडल
बीएसएनएल के मोबाइल सिम की बिक्री और मोबाइल रिचार्ज के लिए डाकघर बिक्री केंद्र के रूप में कार्य करेंगे। बीएसएनएल सिम स्टॉक और प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जबकि डाक विभाग बीएसएनएल के लिए नए ग्राहकों को जोड़ेगा और सुरक्षित तरीके से लेन-देन की सुविधा प्रदान करेगा।
 
इस समझौता ज्ञापन पर डाक विभाग की ओर से महाप्रबंधक (नागरिक केंद्रित सेवाएं और आरबी) मनीषा बंसल बादल और बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक (बिक्री एवं विपणन-उपभोक्ता गतिशीलता) दीपक गर्ग ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किये। यह समझौता एक साल के लिए प्रभावी होगा जिसे बाद में आगे बढ़ाने का विकल्प भी होगा।   Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख