1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. bsnl profit govt telco turns profitable in-after 17 years

BSNL ने कैसे बढ़ाई Airtel और Jio की टेंशन, 17 साल बाद बड़ा धमाका

BSNL
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSN) को वर्ष 2007 के बाद पहली बार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 262 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। इससे टेलीकॉम कंपनियों में हलचल मच गई है। बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) ए. रॉबर्ट जे. रवि ने इस उपलब्धि को नवाचार, ग्राहक संतुष्टि और आक्रामक नेटवर्क विस्तार के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से वित्तीय वर्ष के अंत तक राजस्व में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की उम्मीद है।
 
कंपनी की मोबिलिटी, एफटीटीएच और लीज्ड लाइन सेवाओं से राजस्व में क्रमशः 15 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही कंपनी ने वित्तीय लागत और समग्र व्यय को कम करके घाटे को 1800 करोड़ रुपये से अधिक तक घटा दिया है। ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नेशनल वाईफाई रोमिंग, बीआईटीवी (मोबाइल ग्राहकों के लिए मुफ्त मनोरंजन) और एफटीटीएच ग्राहकों के लिए आईएफटीवी जैसी नई सेवाओं को भी लॉन्च किया गया है।
बीएसएनएल की तिमाही वृद्धि में मुख्य योगदान 4जी सेवा की शुरूआत, फाइबर-ऑप्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करने से मिला है। कंपनी ने रणनीतिक पुनरुद्धार पहल, स्पेक्ट्रम आवंटन और सरकारी सहायता के माध्यम से अपने परिचालन को सुदृढ़ किया है।
 
सीएमडी ने कहा कि बीएसएनएल को 262 करोड़ रुपये का यह लाभ उसके पुनरुत्थान और दीर्घकालिक स्थिरता को दर्शाता है। कंपनी शेयरधारकों को अधिक मूल्य प्रदान करने, बाजार अवसरों को विस्तारित करने और डिजिटल नवाचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह वित्तीय बदलाव भारत के डिजिटल विकास को गति देने और किफायती दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने की दिशा में बीएसएनएल के योगदान को रेखांकित करता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
महू उप जेल में कैदियों की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल, जेल में कैसे पहुंचा मोबाइल?