Daily Horoscope
✕

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Updated: बुधवार, 24 जून 2026 (17:31 IST)
अगर आपके पास किसी बड़े अधिकारी, बॉस, सरकारी विभाग या कंपनी के नाम से WhatsApp या ईमेल पर कोई जरूरी संदेश आता है, तो सतर्क हो जाइए। गृह मंत्रालय (MHA) ने देशभर के नागरिकों और संस्थानों को तेजी से बढ़ रहे एक नए साइबर फ्रॉड 'बॉस स्कैम' (Boss Scam) को लेकर चेतावनी जारी की है।
ALSO READ: Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी
सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, साइबर अपराधी वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव्स, सीईओ और आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। ठग भरोसेमंद व्यक्ति या संस्थान बनकर WhatsApp और ईमेल के जरिए मैसेज भेजते हैं और फिर लोगों के डिवाइस में खतरनाक मालवेयर इंस्टॉल कर देते हैं।
ALSO READ: Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

क्या है Boss Scam?

 
इस स्कैम में साइबर अपराधी किसी वरिष्ठ अधिकारी, बॉस, सरकारी एजेंसी या प्रतिष्ठित संस्था की पहचान का इस्तेमाल करते हैं। पीड़ित को ऐसा संदेश भेजा जाता है जो देखने में पूरी तरह असली लगता है। मैसेज में अक्सर कोई फाइल डाउनलोड करने या अटैचमेंट खोलने के लिए कहा जाता है। जैसे ही यूजर उस फाइल को खोलता है, उसके डिवाइस में मालवेयर इंस्टॉल हो जाता है।

साइबर एक्सपर्ट्‍स का कहना है कि ऐसे ठग लोगों की जल्दबाजी, भरोसे और घबराहट का फायदा उठाते हैं। इसलिए कोई भी फाइल खोलने, लिंक पर क्लिक करने या पैसा भेजने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल करें। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े वित्तीय नुकसान और डेटा चोरी से बचा सकती है।  
ALSO READ: Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

इन फाइलों से रहें सावधान

अगर किसी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से आपको ये फाइलें मिलती हैं, तो उन्हें बिल्कुल न खोलें-
 
.zip
.exe
.dll
 
ये फाइलें आपके कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल में वायरस या मालवेयर इंस्टॉल कर सकती हैं।

क्या-क्या नुकसान हो सकता है?

गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने बताया है कि मालवेयर इंस्टॉल होने के बाद साइबर अपराधी:
 

I4C ने नागरिकों और संस्थानों के लिए कुछ जरूरी सुरक्षा उपाय बताए हैं:

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख