dharma sangrah
✕

PUBG प्लेयर्स के लिए बुरी खबर, Play Store से गायब हुआ BGMI

Updated: शनिवार, 30 जुलाई 2022 (13:53 IST)
नई दिल्ली। PUBG खेलने वालों के लिए एक बुरी खबर आई है। Google Play Store ने PUBG बैन के बाद बनाए गए दक्षिण कोरियाई गेम डेवलपर कंपनी 'Krafton' के Battlegrounds Mobile India (BGMI) को भी बैन कर दिया है। फिलहाल, इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन, Google Play Store से इसका अचानक हट जाना इसी ओर संकेत देता है। 
 
इस पर Krafton ने बयान दिया है कि BGMI को Google Play store और App store से हटा दिया है। हम जल्द ही आपसे अतिरिक्त जानकारी साझा करेंगे। अभी के लिए जिन लोगों के स्मार्टफोन में गेम मौजूद है, वो इसे पहले की तरह ही खेल सकते हैं।
 
गौरतलब है कि अब तक 10 करोड़ से ज्यादा भारतीय यूजर्स द्वारा डाउनलोड किए जा चुके BGMI को हटाने के लिए भारत सरकार की ओर से गूगल को एक आधिकारिक संदेश भेजा गया था। इसके अलावा फरवरी 2022 में 'प्रहार' नामक NGO ने भारत सरकार से BGMI को प्रतिबंधित करते हुए इसे उन 54 चीनी ऍप्लिकेशन्स की लिस्ट में जोड़ने की अपील की गई थी, जिन्हें 14 फरवरी 2022 को बैन किया गया था। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच ने भी प्रहार की इस पहल का समर्थन करते हुए BGMI को बैन करने की मांग उठाई थी। 
 
सितंबर 20, 2020 में बैन हुए PUBG के करीब 10 महीने बाद इसे BGMI के रूप में लॉन्च किया गया था। टेक विशेषज्ञों द्वारा इसके बैन होने के कई कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी कुछ भी साफ नहीं है। अगर भारत के IT कानून के उल्लंघन के चलते BGMI पर प्रतिबंध लगाया गया होगा, तो इसे वापस आने में कई महीनों का समय लग सकता है। 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख