ganesh chaturthi

खुशखबर, सेल्फी लेते समय होने वाले हादसे से बचाएगा यह ऐप

Updated: रविवार, 28 अक्टूबर 2018 (21:37 IST)
नई दिल्ली। सेल्फी लेने का जुनून कई बार जानलेवा साबित होता है और देश-विदेश में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जहां सेल्फी लेते समय लोग हादसे का शिकार होकर दुनिया से विदा हो गए। इस समस्या से निपटने के लिए एक नया ऐप लाया गया है जो लोगों को खुद की तस्वीरें लेते समय आसपास मौजूद खतरे के प्रति सतर्क करेगा।
 
इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॅर्मेशन टेक्नोलॉजी-दिल्ली (आईआईआईटी-दिल्ली) के शोधकर्ताओं ने ‘सेफ्टी’ नाम का यह ऐप विकसित किया है। शोधकर्ताओं ने संस्थान में पढ़ाने वाले प्रोफेसर पी कुमारगुरु के नेतृत्व में यह ऐप तैयार किया है।
 
यह ऐप सेल्फी से जुड़ी मौतें कम करने की एक कोशिश है। कैमरा जो तस्वीर देख रहा होता है, उसका रियल टाइम ऐनेलिसिस करता है और अगर कोई दृश्य खतरनाक लगता है तो वह उपयोगकर्ता को सतर्क कर देता है। ऐप डीप लर्निंग टेक्नीक का इस्तेमाल कर ऐसा करता है।
 
प्रोफेसर कुमारगुरु ने कहा कि यह ऐप मोबाइल (इंटरनेट) डेटा के बंद होने पर भी काम करेगा। उन्होंने बताया कि उदाहरण के तौर पर, सेल्फी लेते समय अगर आप रेलवे की पटरी के पास हैं, किसी जलाशय के पास हैं या आपके पीछे कोई जानवर है तो आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा कि आप असुरक्षित जगह पर हैं। (भाषा) 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताजी का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

अगला लेख