shradh paksha
✕

Airtel ने निकाली बंपर भर्तियां, इन पदों के लिए निकलीं वेकेंसियां

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2023 (19:45 IST)
airtel vacancies : दूरसंचार सेवाएं देने वाली कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने मोबिलिटी, एयरटेल बिजनेस, होम्स, एयरटेल डिजिटल और नेक्स्ट्रा बाय एयरटेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए देशभर में 100 से अधिक कॉलेजों से 700 से अधिक नए स्नातकों को नियुक्त करने की योजना बनाई है।
 
कंपनी अपने कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम को सक्रिय रूप से विस्तारित कर रही है ताकि नए कॉलेजों में अपनी उपस्थिति स्थापित कर सके और सेल्स, इंजीनियरिंग और बिजनेस सॉल्यूशंस जैसे विशिष्ट रोजगार पर ध्यान केंद्रित कर सके।
 
कंपनी ने आज यहां कहा कि दिल्ली-एनसीआर, एयरटेल के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिभा केंद्र बना हुआ है। कंपनी आईआईआईटी दिल्ली, डीटीयू, एनएसआईटी, इंदिरा गांधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमन, इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, एमडीआई, एफएमएस, एमिटी यूनिवर्सिटी, द नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी, गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के साथ रणनीतिक पार्टनरशिप की घोषणा की है।

कंपनी युवा प्रतिभाओं को विभिन्न विकास मंच और अवसर प्रदान कर उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करने के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर रही है।

इन कैंपस कार्यक्रमों से प्राप्त नए भर्ती को प्रोडक्ट मैनेजर्स, एरिया मैनेजर्स, टेरिटरी सेल्स मैनेजर्स, की अकाउंट मैनेजर्स, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, नेटवर्क इंजीनियरों, सॉल्यूशंस आर्किटेक्ट्स और एनओसी इंजीनियरों जैसी विभिन्न भूमिकाओं के साथ ऑर्गेनाइजेशन में शामिल किया जाएगा।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख