Daily Horoscope
✕

Airtel ने 5G नेटवर्क पर 300 Mbps की अपलोड रफ्तार हासिल की

Updated: सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (20:35 IST)
airtel achieves 300 mbps upload speed on 5g network : दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) , चिप विनिर्माता मीडियाटेक और स्मार्टफोन कंपनी नोकिया परीक्षणों के दौरान 5जी नेटवर्क पर 300 मेगाबिट प्रति सेकंड (Mbps) की अपलोड रफ्तार हासिल करने में सफल रही हैं। सोमवार को एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई।
ALSO READ: Jio नेटवर्क पर चलता है दुनिया का 8 फीसदी मोबाइल डेटा ट्रैफिक
परीक्षण में नवीनतम पीढ़ी के चिपसेट का इस्तेमाल करते हुए मिड-बैंड स्पेक्ट्रम के एक सेट का संयुक्त उपयोग किया गया था। बयान के मुताबिक, अपलिंक प्रदर्शन को अधिकतम करने के इरादे से एयरटेल की टेक लैब में यह परीक्षण किया गया और 5जी नेटवर्क प्रदर्शन में एक नया मानदंड स्थापित करते हुए 300 एमबीपीएस की अपलिंक रफ्तार हासिल की गई।
 
परीक्षण के दौरान 3.5 गीगाहर्ट्ज और 2.1 गीगाहर्ट्ज की आवृत्ति के बैंड को जोड़कर अपलोड रफ्तार बढ़ाई गई। इसमें मीडियाटेक के 5जी मोबाइल मंच डाइमेंशन और नोकिया के 5जी एयरस्केल रेडियो उपकरण का इस्तेमाल किया गया।
 
भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी रणदीप सेखों ने कहा, ‘‘यह परीक्षण नेटवर्क के अपलिंक प्रदर्शन को बहुत बढ़ाएगा जिससे डेटा की तेज रफ्तार और बेहतर संपर्क हासिल होगा।’’
ALSO READ: Jio Bharat का कमाल, टीवी वाले फोन ने मचाया तहलका, 4G नेटवर्क से जुड़े 1 करोड़ लोग
मीडियाटेक के वायरलेस संचार प्रणाली और भागीदारी महाप्रबंधक हो-ची ह्वांग ने कहा कि हम भारत में इस अभूतपूर्व परीक्षण पर सहयोग करके रोमांचित हैं। हमारे मंच ने एयरटेल के नेटवर्क पर अधिकतम रफ्तार हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है। नोकिया इंडिया के कंट्री प्रबंधक और मोबाइल नेटवर्क कारोबार प्रमुख तरुण छाबड़ा ने कहा कि इस परीक्षण से बेहतर 5जी नेटवर्क के लिए रास्ता तैयार होगा।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

स्वच्छता सर्वेक्षण में बजा गुजरात का डंका; वडोदरा बना सबसे स्वच्छ शहर, सूरत-अहमदाबाद ने भी मारी बाजी

कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: ओवैसी और चंद्रशेखर ने बनाया 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा

अगला लेख