ganesh chaturthi
✕

साल के अंत तक शुरू हो जाएगी 5 जी सुविधा

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (18:20 IST)
बार्सिलोना। 5जी वायरलेस सेवाओं को बाजार में लाने की दौड़ तेज हो गई है और इसकी वाणिज्यिक शुरुआती इसी साल के आखिर तक होने की उम्मीद है। स्वचालित कारों, वीडियो डाउनलोड और स्मार्ट शहर परियोजनाओं में 5जी के इस्तेमाल को लेकर मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कई साल से चर्चा होती रहती है, लेकिन बार्सिलोना में इस साल आयोजित इस कार्यक्रम में कंपनियों का पूरा जोर 5जी उपयोग के शुरुआती संस्करणों पर रहा।

5जी की पहली वाणिज्यिक शुरुआत इस साल हुई और अगली बारी संयुक्त राज्य, कोरिया और जापान की है। वायरलैस उद्योग को लगता है कि इस नई प्रौद्योगिकी से उपकरण बिक्री और मोबाइल सेवाओं में वृद्धि होगी। चीन की हुवाई ने बर्सिलोना में दुनिया की पहली वाणिज्यिक चिपसेट पेश की जो कि 5जी वायरलेस नेटवर्क के मानकों को पूरा करता है, वहीं दक्षिण कोरिया की कंपनी केटी कॉर्प ने दुनिया का पहला 5जी टेबलेट पेश किया। प्रौद्योगिकी कंपनियां उन उत्पादों को विकसित करने में भारी धन खर्च कर रही है ताकि 5जी नेटवर्क की संभावनाओं का लाभ उठा सके।

हुवाई के कार्यकारी निदेशक और उत्पाद तथा समाधान के अध्यक्ष रेयान डिंग ने कहा कि हम 5जी पर भारी निवेश कर रहे हैं। शोध और विकास में करीब 60 करोड़ डॉलर सालाना खर्च किया जा रहा है। प्रतिद्वंदियों से पिछड़ने के डर से दूरसंचार ऑपरेटर भी 5जी नेटवर्क विकसित करने में भारी धन का निवेश कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख