dharma sangrah
✕

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

WhatsApp में 7 साल पुरानी बड़ी खामी उजागर : 3.5 बिलियन नंबर और प्रोफाइल फोटो स्क्रैप हुए

Updated: बुधवार, 19 नवंबर 2025 (17:04 IST)
सिक्योरिटी रिसचर्स ने खुलासा किया है कि WhatsApp में मौजूद एक फ्लॉ / बग के कारण हाल तक ऐप दुनियाभर के अरबों यूजर्स के फोन नंबर और प्रोफाइल फोटो लीक कर रहा था। यह खामी WhatsApp के कॉन्टैक्ट-डिस्कवरी सिस्टम में थी, जहां रेट-लिमिटिंग नहीं होने से कोई भी पर्सन लाखों-करोड़ों नंबर ऑटोमेटिक तरीके से चेक कर सकता था।
 
यूनिवर्सिटी ऑफ विएना के Researchers की टीम ने एक सिंपल टेक्निक का इस्तेमाल करके 3.5 बिलियन (3.5 अरब) फोन नंबर स्क्रैप कर लिए। साथ ही इनमें से बड़े हिस्से की प्रोफाइल फोटो और स्टेटस टेक्स्ट भी निकाल लिया गया।
 
2017 से था फाल्ट  
शोधकर्ताओं के मुताबिक WhatsApp यह चेक करता है कि कोई फोन नंबर ऐप पर रजिस्टर्ड है या नहीं। लेकिन ऐप ने यह लिमिट नहीं लगाई कि कोई यूजर कितनी बार यह पूछताछ कर सकता है। यही कमजोरी डेटा स्क्रैपिंग के लिए इस्तेमाल की गई- एक घंटे में लाखों नंबर चेक किए गए। इस खामी के जरिए शोधकर्ता यह विशाल डेटाबेस तैयार कर पाए। यह टेक्निक चीन, ईरान, म्यांमार, नॉर्थ कोरिया जैसे देशों में भी काम करती रही जहां WhatsApp आधिकारिक रूप से बैन है। Researchers का दावा है कि यह फाल्ट 2017 से मौजूद था  जबकि Meta को पहले भी ऐसे जोखिमों के बारे में बताया गया था। रिपोर्ट के अनुसार Meta ने रिसर्च टीम की चेतावनी के बाद इस खामी को ठीक करने में लगभग 6 महीने लगाए।
 
Meta ने भी स्वीकार
Meta ने खामी को स्वीकार किया, लेकिन इसे 'डिजाइन ओवरसाइट' बताया। बयान में कहा गया कि किसी 'मालिशियस एक्टिविटी' का सबूत नहीं मिला। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुरक्षित रहा। केवल पब्लिक डेटा-जैसे प्रोफाइल फोटो-एक्सेस हुआ। अब Meta ने इस समस्या को ठीक कर दिया है और रेट-लिमिट जोड़ दी है। Edited by : Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख