suvichar

TIPS : पानी में गिर जाए या भीग जाए आपका स्मार्टफोन तो तुरंत अपनाएं ये तरीके

Updated: गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (18:26 IST)
अगर आपका फोन बारिश में भीग गया है या फिर पानी में गिर गया है तो कुछ टिप्स अपनाकर अपने फोन को खराब होने से बचा सकते हैं। अगर आपका मोबाइल पानी में भीग या गिर गया है तो उसे तुरंत स्विच ऑफ कर दें। फोन स्विच ऑन करने की गलती न करें।
ALSO READ: Kia की नई Electric Car EV6, फुल चार्ज पर चलेगी 510 किलोमीटर, जानिए फीचर्स और कीमत
पानी की एक बूंद भी फोन के अंदर चली गई तो यह चिप में लगे सर्किट्स को आपस में जोड़कर उसे खराब कर सकती है। आपके फोन में स्पार्किंग भी हो सकती है। फोन में लगी एक्सेसरीज भी तुरंत हटा लें। फोन के अंदर पानी  चला गया है तो फोन की बैटरी तुरंत निकाल लें।

बैटरी निकालने के बाद हैंडसेट में बैटरी के नीचे एक छोटा-सा स्टीकर चिपका होता है, जो ज्यादातर फोन में सफेद रंग का होता है. अगर फोन के अंदर पानी चला गया है, तो यह पिंक या फिर रेड कलर में बदल जाता है या फिर अगर फोन के अंदर थोड़ी नमी है तो इस स्टीकर का रंग बदल जाता है।

हालांकि, ज्यादातर स्मार्टफोन अब इनबिल्ड बैटरी के साथ आते हैं। ऐसे में बैटरी निकालने संभव नहीं होता। ऐसे फोन को बंद रखें और उसे सुखाने की कोशिश करें।
 
भूलकर भी न करें यह गलती : लोग फोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, यह तरीका बिलकुल गलत है इससे फोन की चिप में पानी सूखने के बजाय नुकसान हो सकता है। फोन को सुखाने के लिए धूप (डायरेक्ट सनलाइट नहीं) या फिर पंखे की हवा का इस्तेमाल करें। इससे फोन के मदरबोर्ड पर लगी चिप में नमी नहीं आती।
 
अक्सर फोन को हवा या धूप में रखने पर फोन का पानी तो सूख जाता है, लेकिन नमी बाकी रहती है। ऐसे में किसी भी हार्डवेयर या केमिस्ट से जल सोखना वाला कपड़ा ले लें।

फोन को इसमें लपेटकर रख दें। इसे कम से कम दो दिन के लिए रखा जाना चाहिए। कुछ लोग चावल में भी फोन की नमी सुखाने के लिए रखते हैं। चावलों में नमी सोखने के पूरे गुण होते हैं। एक कटोरे या कंटेनर में फोन को पूरे दिन के लिए रख दें।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Jio के 10 साल पूरे, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 5.09 करोड़ ग्राहक, 58.4% बाजार हिस्सेदारी के साथ डिजिटल क्रांति को नई रफ्तार

कौन हैं IAS मेधा रूपम, जिन पर हाईकोर्ट ने लगाया 5 लाख का जुर्माना, CEC से भी है कनेक्शन

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

अगला लेख