Hanuman Chalisa

SBI के खाताधारक घर बैठे बदल सकते हैं ब्रांच, जानिए आसान प्रक्रिया

Updated: गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (20:12 IST)
अगर आपका भारतीय स्टेट बैंक (state bank of india) में खाता है और आप अपनी शाखा एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो यह काम घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।
 
ALSO READ: SBI का बड़ा कदम, इस तरह निकालें कैश, नहीं होंगे ATM संबंधी फ्रॉड के शिकार
 
बैंक ने अपने ग्राहकों को ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर की सुविधा दी है। इस सुविधा का लाभ केवल वही ग्राहक उठा सकेंगे जिनका अपने बैंक अकाउंट का नो योर क्‍लाइंट (KYC) अपडेटेड है। 
 
ऑनलाइन प्रक्रिया से ब्रांच ट्रांसफर की सुविधा तभी पूरी हो सकेगी जब आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से रजिस्टर होगा। ऐसा होने के बाद आप आप एसबीआई में ऑनलाइन बैंक अकाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं।
 
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद नेट बैंकिंग लॉगिन करना होगा। अपने खाते के होम पेज पर 'ई-सर्विस' के बटन पर क्लिक करें। 'ई-सर्विसेज' सेक्शन में बाईं तरफ आपको 'बचत खाते के स्थानांतरण' का का ऑप्शन दिखाई देगा।
 
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर स्क्रीन पर आपको एसबीआई में उपलब्ध खाते दिखाई देंगे। आप जिस खाते को दूसरी शाखा में ट्रांसफर करना चाहते हैं, उसे चुनें। फिर एसबीआई की दूसरी शाखा का ब्रांच कोड डालें।
 
- इसके बाद 'गेट ब्रांच नेम' टैब को क्लिक करें। इसके बाद शाखा का नाम, उस शाखा का कोड के नीचे दिए गए बॉक्स में दिखेगा।यह कोड वहां से चुन लें। अगर आप पहले से ही शाखा कोड जानते हैं तो उसे भर सकते हैं। 'नियम और शर्तें' पढ़ने के बाद एक्सेप्ट पर टिक करके सबमिट कर दें।
 
- सबमिट होते ही आपको नई शाखा का नाम और कोड दिखेगा। इसमें आप अपना खाता ट्रांसफर करना चाहते हैं। पूरी जानकारी एक फिर चेक करें। यदि सबकुछ सही है तो कंफर्म बटन पर क्लिक करें।
 
- इसके बाद, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे आपको डालना होगा' जब आप 'कन्फर्म' पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज ओपन होगा।
 
- इस पर ट्रांसफर कंफर्मेशन मैसेज, आपकी मौजूदा शाखा और उस शाखा का विवरण होगा। इस पर आपने अपना खाता ट्रांसफर किया है।
 
-एसबीआई में ऑनलाइन बैंक अकाउंट ट्रांसफर का प्रोसेस पूरी होने के बाद एक हफ्ते के अंदर यह नई ब्रांच में पहुंच जाएगा और आप वहां से बैंकिंग कार्यों को पूरा कर सकेंगे।

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

CM योगी का बड़ा ऐलान, आक्रमणकारियों नहीं, भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेंगे म्यूजियम

RSS प्रमुख मोहन भागवत का गुजरात दौरा, 2 दिन के प्रवास में संगठनात्मक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अगला लेख