ramcharitmanas

FREE ऐप चलाते हों तो सावधान, वरना खाली हो सकता है आपका खाता, रखें इन बातों का ध्यान

Updated: रविवार, 1 मई 2022 (17:39 IST)
स्मार्टफोन ने हमारे जीवन को सुविधापूर्ण बनाया है, वहीं इसमें कई वित्तीय जोखिम भी होते हैं। लोगों के पास यूपीआई, डिजिटल वॉलेट और नेट बैंकिंग ऐप्स हैं, जिसके जरिए हमारी लगभग सभी फाइनेंशियल डिटेल्स अब हमारे स्मार्टफोन पर मौजूद रहती है और इसका फायदा हैकर्स उठाते हैं।

कई लोग फ्री ऐप्स भी चलाते हैं। इनमें भी सावधानी की आवश्यकता है। एक महिला ने केवल एक फ्री ऐप डाउनलोड करने के बाद हजारों रुपये गवां दिए। क्या हुआ उस महिला के साथ और आप ऐसे स्कैम से कैसे खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। 
  
यूके में एक महिला के साथ यह घटना घटी। दो बच्चों की मां सारा ब्रूस को अचानक पता चला कि उनके बेटे ने एक फ्री ऐप डाउनलोड किया है, जिसने उनसे 109.99 पाउंड या लगभग 10,000 रुपए का भारी शुल्क लिया है। उन्होंने इस घटना के बारे में सन ऑनलाइन को बताया।

उन्होंने कहा कि मेरा बेटा के पास मेरे फोन था, वो यूट्यूब पर कुछ देख रहा था और 'Epic Slime – Fancy ASMR Slime Game Sim' नाम के गेम के लिए एक विज्ञापन फ्लैश हुआ। ऐप पर एक नजर डालने के बाद, उसे इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं लगा, इसलिए उसने अपने बेटे से कहा कि वह इसे डाउनलोड कर सकता है। इसके बाद उसके साथ यह घटना घटी।

फ्री स्कैम से बचने के लिए रखें ये सावधानियां
 
गूगल प्ले स्टोर से अपना बैंक अकाउंट को लिंक ना करें, ताकि ऑटोमैटिक ट्रांजेक्शन को रोका जा सके।
जब भी आपके बच्चे स्मार्टफोन चलाएं तो सुनिश्चित करें कि वे आपकी परमिशन के बिना कोई ऐप डाउनलोड न करें, गूगल प्ले स्टोर से भी नहीं।
जब भी आप कोई ऐप डाउनलोड करें तो जल्दबाजी न करें और उसकी पूरी जानकारी पढ़े बिना आगे ना बढ़ें।
अगर आप ऐसे किसी मलैशियस ऐप आपको दिखाई दे तो तुरंत गूगल को रिपोर्ट करें।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

इमरान को जेल धीरे-धीरे मार रहे आसिम मुनीर, इमरान के बेटों का सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

'मेरी हत्या की साजिश रची गई...' सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस बड़े खुलासे से मची खलबली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर गिरेगी अमेरिका की गाज? 100% टैरिफ से देश में महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल!

अगला लेख