Eid ul Adha के लिए बेहतरीन 6 gift ideas
Eid Ul Adha 2023
1. ड्राई फ्रूट्स: ईद के समय ड्राई फ्रूट गिफ्ट करना एक अच्छा विकल्प है। बाज़ार और ऑनलाइन वेबसाइट पर कई तरह के ड्राई फ्रूट मौजूद हैं। साथ ही कई ड्राई फ्रूट्स की पैकेजिंग भी बहुत सुंदर होती है। आप इस ईद अपने प्रियजन को ड्राई फ्रूट गिफ्ट कर सकते हैं।
2. फूल या गुलदस्ता: इस खूबसूरत त्योहार में आप अपने प्रियजन को खूबसूरत फूल गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आप फूलों का गुलदस्ता भी गिफ्ट कर सकते हैं। बाज़ार में कई तरह के फूल हैं जिन्हें पाने में रखने से वे कई दिन तक मुरझाते नहीं है। इसलिए आप अपने प्रियजन को उनके फेवरेट फूल गिफ्ट कर सकते हैं।
3. इनडोर प्लांट: आज के समय में इनडोर प्लांट का गिफ्ट ट्रेंड काफी प्रचलित हो रहा है। आप अपने प्रियजन को लकी या पॉजिटिव एनर्जी अट्रैक्ट करने वाले इनडोर प्लांट भी दे सकते हैं। अगर आपके प्रियजन को प्लांट बहुत पसंद हैं तो ये गिफ्ट उनके लिए परफेक्ट है।
4. ज्वेलरी: इस खूबसूरत त्योहार पर आप अपने प्रियजन को सुंदर सी ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। आप ईद पर किसी भी तरह की ज्वेलरी अपने प्रियजन को गिफ्ट कर सकते हैं। गिफ्ट के लिए आपको ज्यादा महंगी ज्वैलरी खरीदने की कोई ज़रूरत नहीं है, आप सिंपल ज्वैलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं।
5. होममेड फूड: ईद के समय अपने करीबियों को फीस्ट देना बहुत कॉमन और ट्रेडिशनल है। पर इस ईद आप अपने प्रियजन के लिए कुछ स्पेशल बनाकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। होममेड फूड हमेशा स्पेशल लगता है। आप अपने प्रियजन के लिए उनका फेवरेट खाना बना सकते हैं।
6. कस्टम हैंपर: आज के समय में कस्टम हैंपर काफी ट्रेंड में है। आप ईद स्पेशल कोई भी हैंपर गिफ्ट अपने प्रियजन को गिफ्ट कर सकते हैं। हैंपर में आप कई तरह के आइटम रख सकते हैं। ऑनलाइन वेबसाइट पर आपको कई तरह के हैंपर का विकल्प मिल जाएगा।
