dharma sangrah
✕

18 रनों से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने मुंबई इंडियन्स को वानखेड़े स्टेडियम में हराया

Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2026 (11:45 IST)
RCBvsMI रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने मुंबई इंडियन्स को उनके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में 18 रनों से हरा दिया। बैंगलूरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई सिर्फ 222 रन ही बना सकी। शेरेफन रदरफोर्ड ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। वहीं बैंगलूूरू के लिए सुयश शर्मा ने 2 विकेट चटकाए।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आरसीबी ने शीर्ष क्रम में सॉल्ट (78 रन), पाटीदार (53 रन) और कोहली (50 रन) की बदौलत चार विकेट पर 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 222 रन बना सकी। उसके लिए शेरफाने रदरफोर्ड ने 31 गेंद में 71 रन (नौ छक्के, एक चौका) की नाबाद पारी खेली और शीर्ष स्कोरर रहे। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 40 रन, रेयान रिकलटन ने 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 33 रन का योगदान दिया।

सूयश शर्मा (47 रन देकर दो विकेट) ने अपने पहले ही ओवर में मुंबई इंडियंस को दो झटके दे दिए।

उन्होंने आठवें ओवर में पहली गेंद पर रेयान रिकलटन (37 रन) को आउट किया। सूयश की गुगली को रिकलटन ने स्वीप करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगकर सीधे ऊपर हवा में गई और शॉर्ट थर्ड मैन पर भुवनेश्वर कुमार ने कैच लपक लिया।

फिर पांचवीं गेंद पर उन्होंने तिलक वर्मा को आउट किया जिन्होंने स्वीप शॉट खेला और यह सीधे फाइन लेग पर खड़े जैकब डफी के हाथों में समां गई।दो विकेट गिरने के साथ ही वानखेड़े स्टेडियम में सन्नाटा छा गया जबकि आरसीबी के समर्थक खुशी से झूमते हुए ‘आरसीबी’ के नारे लगा रहे थे।

इसके बाद आरसीबी ने सूयश, रसिख सलाम और कृणाल पंड्या की बदौलत लगाम कसे रखी। लेकिन 10वें ओवर में सूर्यकुमार ने सूयश पर लगातार दो चौके जमाए और हार्दिक ने भी एक चौका लगाया जिससे 14 रन बने। मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट पर 99 रन था।

सूर्यकुमार और हार्दिक एक दो रन चुराने के अलावा बीच बीच में चौके लगाकर चौथे विकेट के लिए 27 गेंद में 47 रन की साझेदारी निभा ली थी। लेकिन कृणाल की गेंद पर सूर्यकुमार के आउट होने से टीम को तीसरा झटका लगा।हार्दिक को डफी ने शेफर्ड के हाथों कैच आउट किया। फिर नमन धीर के आउट होने के बाद रदरफोर्ड ने कई खूबसूरत शॉट्स लगाए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। <>

Show comments

सभी देखें

ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

IPL 2027 से पहले दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

टिम डेविड को अंपायर पर ICE BAG फेंकना पड़ा भारी! 1 मैच का BAN, पहले मिडल फिंगर दिखाकर भी फंसे थे

'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख