Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली के लिए एक और बुरी खबर, स्पिनर कुलदीप यादव को देना होगा आराम

कुलदीप यादव को एहतियात के तौर पर आराम करने की सलाह दी गयी

Written By WD Sports Desk
Updated: शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (17:27 IST)
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ‘ग्रोइन’ चोट से उबर रहे हैं और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स टीम प्रबंधन द्वारा एहतियात के तौर पर मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आराम की सलाह दी गयी है।बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप को दिल्ली कैपिटल्स के जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सत्र के दूसरे मैच में चोट लग गयी थी जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

इससे इस 29 वर्षीय खिलाड़ी को अगले मुकाबलों के लिए बाहर रहने के लिए बाध्य होना पड़ा जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अंतिम एकादश में वापसी की।आईपीएल के एक सूत्र से जब कुलदीप की हालत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘उन्हें मैच फिट होने के लिए कुछ समय लगेगा। ’’

कुलदीप केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी हैं और टी20 विश्व कप के उम्मीदवार हैं तो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) की खेल विज्ञान और चिकित्सा टीम की सलाह उनकी चोट और ‘रिहैब’ प्रबंधन में अहम होगी।आईपीएल की फ्रेंचाइजी के लिए भारतीय खिलाड़ी की चोट और चोट संबंधित चिंताओं की एनसीए को जानकारी देना अनिवार्य है।

कुलदीप हालांकि सभी मुकाबलों के लिए टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं और रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के आगामी मुकाबले में उनकी भागीदारी पर भी संदेह बरकरार है।कुलदीप ने दो मैच में 7.62 के इकोनोमी से तीन विकेट झटके हैं।उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 विकेट झटके थे।(भाषा)<>

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

IPL 2027 से पहले दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

टिम डेविड को अंपायर पर ICE BAG फेंकना पड़ा भारी! 1 मैच का BAN, पहले मिडल फिंगर दिखाकर भी फंसे थे

'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख