• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2024
  3. आईपीएल 2024 न्यूज़
  4. Mahendra Singh Dhoni rides EMotorad humming Falguni Pathaks song
Written By WD Sports Desk
Last Modified: शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (16:55 IST)

माही ने साइकिल चलाते हुए गाया फागुनी पाठक का यह गाना, वीडियो हुआ वायरल

माही ने साइकिल चलाते हुए गाया फागुनी पाठक का यह गाना, वीडियो हुआ वायरल - Mahendra Singh Dhoni rides EMotorad humming Falguni Pathaks song
महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद कई भूमिकाएं निभाई। मेंटर से लेकर एक्टर तक, लेकिऩ अब वह गायक बन गए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह गायिका फागुनी पाठक का एक मशूहर इंडी पॉप गाना बोले जो कोयल बागों में गा रहे हैं।

इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी एक पक्की सड़क पर जंगल के बीच साइकल चलाते हुए जा रहे हैं। उनकी जुंबा पर  बोले जो कोयल बागों में है। वह अपनी भारी आवाज के कारण उतने सुर में तो नहीं लग रहे क्योंकि यह गाना पुरुषों की जगह महिला ही गाना पसंद करती है खासकर नवरात्री में।

इस वीडियो में दो एऩिमेटेड चिड़िया डाल पर बैठती है और पूछती है कि कोयल क्या बोल रही है बागों में। इस पर दूसरी एऩिमेटेड चिड़िया उस साइकिल के फीचर्स बताती है और कहती है कि गाना हो या साइकिल माही भाई की च्वाइस नंबर 1 है।

दरअसल यह वीडियो एक इलेक्ट्रिक साइकल का विज्ञापन है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ब्रांड एंबेसेडर बने हैं। गौरतलब है कि इस आईपीएल सत्र में महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक विकेटकीपर के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे हैं और कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप चुके हैं।