dharma sangrah

हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेटों से हराया, चेस कर डाले 229 रन

Updated: रविवार, 26 अप्रैल 2026 (08:16 IST)
SRHvsRR विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (74 रन) और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (57 रन) की अर्धशतकीय पारियां 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक पर भारी पड़ी जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने सूर्यवंशी (103 रन) के 36 गेंद में आईपीएल के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक और ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 112 रन साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।  सनराइजर्स हैदराबाद इस तरह आठ मैच में 10 अंक से राजस्थान रॉयल्स को हटाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स की टीम इतने ही अंक से चौथे नंबर पर खिसक गई।

किशन ने 31 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के लगाए जबकि अभिषेक की 29 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का जड़ा था। इन दोनों के अलावा नीतिश कुमार रेड्डी ने 36 और हेनरिक क्लासेन ने 29 रन बनाकर सनराइसर्ज हैदराबाद को जीत के करीब पहुंचाया। सलील अरोड़ा (नाबाद आठ) ने छक्का लगाकर सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाई।

अभिषेक को दो बार जीवनदान मिला जब वह आठ और 30 रन के स्कोर पर थे। शिमरोन हेटमायर और रविंद्र जडेजा ने उन्हें आउट करने के मौके गंवाए। पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड (06) छक्का लगाने के बाद जोफ्रा आर्चर (34 रन देकर दो विकेट) की अगली गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक और ईशान ने चौथे ओवर में नांद्रे बर्गर पर 19 रन जुटाए जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था।

इन दोनों ने टीम को पावरप्ले में एक विकेट पर 89 रन के स्कोर तक पहुंचाया।अभिषेक ने नौंवे ओवर में ब्रजेश पर चौका लगाकर 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। अगले ही ओवर ईशान ने भी 24 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

फरेरा ने इसी 10वें ओवर में अभिषेक की पारी समाप्त की और आर्चर ने शानदार कैच लपका। दस ओवर बाद टीम का स्कोर दो विकेट पर 139 रन था।आर्चर ने ईशान को अपना दूसरा शिकार बनाया जिससे 166 रन पर तीसरा विकेट गिरा। फिर क्लासेन और नीतिश रेड्डी मिलकर टीम को जीत के करीब 219 रन तक ले गए।

ALSO READ: 1 दर्जन छक्के, 36 गेंदों में वैभव ने शतक जड़ राजस्थान को हैदराबाद के खिलाफ पहुंचाया 228 रनों तक
<>
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

IPL 2027 से पहले दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

टिम डेविड को अंपायर पर ICE BAG फेंकना पड़ा भारी! 1 मैच का BAN, पहले मिडल फिंगर दिखाकर भी फंसे थे

'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख