1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. mitchell starc to join delhi capitals soon for ipl 2026 pat cummins too

अब होगी खतरनाक Australians की एंट्री, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, हेज़लवुड लाएंगे असली तूफ़ान

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा तोहफा, मिशेल स्टार्क की वापसी तय

AUSTRALIANS IN ipl hindi news
Mitchel Starc is Back : ऑस्ट्रेलिया और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने आईपीएल 2026 में खेलने की हरी झंडी दे दी है। 36 वर्षीय लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज अब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वह 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में Available होंगे।
 
Ashes से BBL तक का सफर और चोट
 
स्टार्क ने इस साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन के साथ की, जहां उन्होंने सभी पांच टेस्ट मैच खेले और 31 विकेट्स लेकर Player of the Series का खिताब जीता। कुल मिलाकर उन्होंने पांच मैचों में 150 से ज्यादा ओवर बॉलिंग की, जो उनके लिए शारीरिक रूप से बेहद चैलेंजिंग था।


 
एशेज के बाद स्टार्क ने सिडनी सीक्सर्स (Sydney Sixers) के लिए बिग बैश लीग (BBL) में भी हिस्सा लिया और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में मदद की। लेकिन बीबीएल के दौरान पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ मैच में गेंद पकड़ते समय उनके कंधे और कोहनी पर चोट लगी, जिससे उनकी आईपीएल 2026 की शुरुआत अधर में लटक गई।
 
 आईपीएल 2025 का जलवा
 
दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले सीजन स्टार्क ने धमाका किया था। उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट्स लिए और अपनी पहली 5-विकेट हॉल भी दर्ज किया था। उनकी तेज और सटीक बॉलिंग ने दिल्ली की टीम को कई अहम मैचों में संतुलन दिया।
 
 वापसी की तैयारी
 
चोट के बाद स्टार्क ने सिडनी में दर्द-रहित बॉलिंग सेशन्स के जरिए खुद को पूरी तरह फिट किया। अब वह भारत पहुंचकर धीरे-धीरे अपने वर्कलोड को बढ़ाएंगे और 1 मई के जयपुर मुकाबले के लिए मैच-रेडी होंगे। टीम प्रबंधन उनकी वापसी को लेकर बेहद सतर्क है ताकि चोट दोबारा न हो।


 
 दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी राहत
 
इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। छह में से तीन मैच जीतकर टीम मध्य तालिका में है। स्टार्क की वापसी न सिर्फर गेंदबाजी में संतुलन लाएगी, बल्कि टीम के लिए प्लेऑफ की दौड़ में भी बड़ी ताकत साबित होगी। स्टार्क के अलावा, उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी पैट कमिंस (Pat Cummins SRH) और जोश हेज़लवुड (Josh Hazlewood RCB) भी आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की तिकड़ी पूरी तरह सक्रिय हो जाएगी।


 
दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए मिचेल स्टार्क का यह आगमन निश्चित रूप से IPL 2026 का सबसे बड़ा रोमांचक पल साबित होने वाला है।
लेखक के बारे में
कृति शर्मा
कृति शर्मा एक पैशनेट स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और डिजीटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें वेबदुनिया के साथ लगभग 3 साल का अनुभव है।  अपने करियर की शुरुआत उन्होंने पॉकेट एफएम में स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर की थी। इंदौर के रेनैसां कॉलेज से BAJMC और  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म.... और पढ़ें
अगला लेख
धोनी के नेट सेशन ने मैच की बढ़ाई उत्सुकता, 2 सबसे सफल टीमें खड़ी है इस मुकाम पर