सम्बंधित जानकारी
- पंजाब किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ किया 264 रनों का रिकॉर्ड चेस सिर्फ 4 विकेट खोकर
- लूंगी एन्गिडी को सिर पर लगी गंभीर चोट, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल (Video)
- केएल राहुल के शानदार नाबाद 152 रनों ने दिल्ली को पहुंचाया पंजाब के खिलाफ 264 रनों तक
- भविष्य में इंडियन प्रीमियर लीग हो सकता है लॉस एंजलिस ओलंपिक्स के क्रिकेट स्टेडियम में
- गुजरात के खिलाफ संजू सैमसन पर अति आत्मनिर्भर होने से बचना चाहेगी चेन्नई
1 दर्जन छक्के, 36 गेंदों में वैभव ने शतक जड़ राजस्थान को हैदराबाद के खिलाफ पहुंचाया 228 रनों तक
RRvsSRH वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के 36 गेंद में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को टी20 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
सूर्यवंशी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में 32 रन पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए लीग का अपना दूसरा और इस सत्र का पहला शतक जड़ा। इस सत्र में इससे पहले वह तीन तू्फानी अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।
पंद्रह साल के इस खिलाड़ी ने एक बार फिर अपने शानदार स्ट्रोक-प्ले का प्रदर्शन किया जिसमें जबरदस्त ताकत और बेहतरीन टाइमिंग का मेल देखने को मिला। यह मैच राजस्थान का इस सत्र का पहला घरेलू मैच था। सूर्यवंशी ने अपनी 37 गेंद की पारी के दौरान पांच चौके और 12 छक्के जड़े।
सूर्यवंशी ने अपनी 36वीं गेंद पर साकिब हुसैन (62 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक अपने नाम किया। इससे आगे उनका खुद का पिछले साल बनाया गया 35 गेंद का शतक और अप्रैल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए क्रिस गेल का 30 गेंद का शतक मौजूद है।
सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत ही जोरदार अंदाज में की। उन्होंने पहले ओवर की आखिरी चार गेंदों पर प्रफुल हिंगे (49 रन देकर एक विकेट) को ऑन-साइड में दो छक्के और विकेट के पीछे (डाउन द विकेट) दो छक्के जड़े। इस तेज शुरुआत के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।शानदार लय में दिख रहे सूर्यवंशी ने रन बनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने विकेट के दोनों ओर रन बटोरे और पारी की शुरुआत में दो मजबूत साझेदारियां निभाते हुए तेज रन गति बनाए रखी।
इस बीच जुरेल भी दो बार भाग्यशाली रहे।
सनराइजर्स हैदराबाद खतरनाक यशस्वी जायसवाल (10) को जल्दी ही आउट करने में कामयाब रही। पांचवें ओवर में ईशान मलिंगा (38 रन देकर दो विकेट) ने सूर्यवंशी को आउट करने का मौका बनाया लेकिन टीम ने मौका गंवा दिया।एक लेंथ बॉल पर सूर्यवंशी ने गेंद को ऑन-साइड की तरफ जोर से मारने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद को सही टाइम नहीं कर पाए। अनिकेत रेड्डी ने डीप मिडविकेट पर अपनी दाईं ओर कुछ दूरी तय की, लेकिन गेंद उनके हाथों से फिसल गई जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बहुत महंगी गलती साबित हुई।
इसके बाद सूर्यवंशी ने हुसैन के छठे ओवर में एक छक्का लगाकर सिर्फ 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।राजस्थान रॉयल्स को डोनोवन फरेरा की 16 गेंद में खेली गई 33 रन की तेज पारी से भी मदद मिली जिसमें तीन छक्के और उतने ही चौके शामिल थे।सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने चार ओवर में 27 रन देकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (07) के रूप में एक विकेट लेकर वापसी की।
सूर्यवंशी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में 32 रन पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए लीग का अपना दूसरा और इस सत्र का पहला शतक जड़ा। इस सत्र में इससे पहले वह तीन तू्फानी अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।
पंद्रह साल के इस खिलाड़ी ने एक बार फिर अपने शानदार स्ट्रोक-प्ले का प्रदर्शन किया जिसमें जबरदस्त ताकत और बेहतरीन टाइमिंग का मेल देखने को मिला। यह मैच राजस्थान का इस सत्र का पहला घरेलू मैच था। सूर्यवंशी ने अपनी 37 गेंद की पारी के दौरान पांच चौके और 12 छक्के जड़े।
सूर्यवंशी ने अपनी 36वीं गेंद पर साकिब हुसैन (62 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक अपने नाम किया। इससे आगे उनका खुद का पिछले साल बनाया गया 35 गेंद का शतक और अप्रैल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए क्रिस गेल का 30 गेंद का शतक मौजूद है।
उनकी तेज शुरुआत की बदौलत पहले विकेट के लिए महज 14 गेंदों में 40 रन जुड़ गए। इसके बाद उन्होंने दूसरे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ 112 रन की साझेदारी करके टीम को और मजबूत किया।जुरेल ने भी 35 गेंद में आठ चौके और दो छक्के जड़ित अर्धशतकीय पारी से अहम योगदान दिया।सूर्यवंशी की तूफानी पारी उनका शतक पूरा करने के तुरंत बाद ही खत्म हो गई। वहहुसैन की गेंद पर स्कूप शॉट खेलने से चूक गए और गेंद सीधे उनके स्टंप्स के सामने उनके पैरों पर लगी जिसके बाद उन्हें पगबाधा आउट दे दिया गया।Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
Vaibhav Sooryavanshi's spectacular century powers #RR to
Will #SRH chase it down?
Updates https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH pic.twitter.com/driUWGmMpr