• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2022
  3. आईपीएल 2022 न्यूज़
  4. Yuzavendra Chahal revelas life threatning incident by a teammate
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (15:55 IST)

युजवेंद्र चहल का बताया खौफनाक किस्सा हो रहा है वायरल, मुंबई के खिलाड़ी ने लटका दिया था 15वीं मंजिल से (वीडियो)

युजवेंद्र चहल का बताया खौफनाक किस्सा हो रहा है वायरल, मुंबई के खिलाड़ी ने लटका दिया था 15वीं मंजिल से (वीडियो) - Yuzavendra Chahal revelas life threatning incident by a teammate
आईपीएल में बैंगलोर से राजस्थान की टीम में शामिल हुए युजवेंद्र चहल के एक इंटरव्यू ने खलबली मचा दी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि साल 2013 में वह जब मुंबई इंडियन्स के साथ थे तो एक खिलाड़ी के कारण वह मरते मरते बचे थे।

इस वीडियो में युजवेंद्र चहल ने कहा कि यह वाक्या साल 2013 का है और जब वह मुंबई इंडियन्स के साथ जुड़े हुए थे तब यह घटना घटी थी। उन्होंने कहा कि वह मस्ती का दिन था।

एक मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ी ने खूब पी हुई थी। इसके बाद वह उनसे मस्ती करने लग गया। मस्ती करते करते उसने उन्हें दोनों हाथ गर्दन से बांध दिए। इसके अलावा उस खिलाड़ी ने चहल को लगभग 15वीं मंजिल पर टांग दिया था।
इस बीच दूसरे खिलाड़ी आए और उन्होंने चहल को बचाया इसके बाद चहल लगभग बेहोश हो गए थे। उन्हें पानी दिया गया और थोड़ी देर के बाद चहल सामान्य हुए।

हालांकि जबसे युजवेंद्र चहल ने इस वाक्ये का खुलासा सोशल मीडिया पर किया है। तबसे ही क्रिकेट फैंस चाहते हैं कि इस खिलाड़ी का नाम जल्द से जल्द बाहर आना चाहिए और उसे आईपीएल की संस्था या फिर बीसीसीआई द्वारा सजा मिलनी चाहिए।
ये भी पढ़ें
कोरिया को हरा कर भारत महिला जूनियर हॉकी विश्वकप के सेमीफाइनल में