1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2022
  3. आईपीएल 2022 न्यूज़
  4. Kolkata Knight Riders won the Toss and elected to Field

कोलकाता ने मुबंई के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी (वीडियो)

Kolkata Knight Riders
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के 14वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि इस मैदान पर ओस का प्रभाव नहीं है लेकिन श्रेयस अय्यर ने फिर भी यह फैसला लिया है।

कोलकाता और मुंबई दोनों ने टीम में दो बदलाव किए हैं। कोलकाता ने जहां टिम साउदी और शिवम मावी की जगह पैट कमिंस और रसिख सलाम को टीम में शामिल किया है, वहीं मुंबई ने अनमोलप्रीत सिंह और टिम डेविड के बजाय सूर्यकुमार यादव और युवा देवाल्ड ब्रेविस को प्लेइंग इलेवन (एकादश) में जगह दी है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेेयस अय्यर (कप्तान), आजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, देवाल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।
अगला लेख
बैंगलोर से हार के बाद राजस्थान को लगा एक और झटका, यह कंगारु गेंदबाज चोटिल होकर हुआ IPL से बाहर