सम्बंधित जानकारी
- मैन ऑफ द मैच केएल राहुल ने टीम के लिए कहा यह, रोहित ने माना पिच में कमी नहीं (वीडियो)
- कोलकाता और राजस्थान के इन खिलाड़ियों को लिया जा सकता है फैंटेसी टीम में
- मैच प्रिव्यू: दो कमजोर टीमों 'कोलकाता और राजस्थान' की भिड़ंत में कौन मारेगा बाजी?
- ट्रेंट बोल्ट रहे पार्ट टाइम स्पिनर्स से भी महंगे, यह हैं MI vs PBKS मैच की 10 बड़ी बातें
- IPL 2021: राहुल की कप्तानी पारी रोहित पर भारी, पंजाब किंग्स जीती 9 विकेट से
IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
मुंबई के वानखेड़े मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मैच से दो बदलाव किए हैं। मनन वोहरा और श्रेयस गोपाल को ड्रॉप करके यशस्वी जायसवाल और जयदेव उनादकट को खिलाया गया है। वही कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 1 बदलाव किया है नगरकोटी की जगह एस मावी को टीम में जगह दी गई है।
कोलकाता और राजस्थान की दोनों ही टीमें अपने 3 -3 मैच हार चुकी हैं। यहां पर एक और हार किसी भी टीम को टूर्नामेंट से बाहर की ओर ले जाएगी। दोनों ही टीमों बहुत समानताए हैं।
दोनों के कप्तान इयॉन मॉर्गन और संजू सैमसन आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। वहीं मध्यक्रम दोनों ही टीमों के लिए समस्या बना हुआ है। गेंदबाजी में भी कभी कभार ही टीम के गेंदबाजों ने प्रभावित किया है। वहीं दोनों ही टीमें अच्छी शुरुआत के लिए तरसती नजर आती हैं।
Toss Update: @rajasthanroyals have elected to bowl against @KKRiders at the Wankhede Stadium. #VIVOIPL #RRvKKR
— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2021
Follow the match https://t.co/oKLdD2Pi9R pic.twitter.com/esC17PIpn2
दो कमजोर टीमों के इस मैच में कौन सी टीम ज्यादा बेकार खेलेगी इससे भी मैच का फैसला हो सकता है।
दोनों ही टीमों के अब तक 22 मैच हुए हैं जिसमें से 10 राजस्थान रॉयल्स जीतने में कामयाब हुआ है और 12 कोलकाता नाइट राइडर्स। आज देखना होगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।
टीमें इस प्रकार हैं :
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शिवम मावी, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती।