सम्बंधित जानकारी
- IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया
- पंत ने जीत का सेहरा गेंदबाजों के सिर बांधा, राहुल ने कहा करेंगे जबरदस्त वापसी
- पिछले सीजन का यह मंत्र अपना कर मयंक ने खेली 36 गेंद में 69 रनों की विस्फोटक पारी
- राजस्थान और चेन्नई के इन खिलाड़ियों को लिया जा सकता है फैंटेसी टीम में
- IPL 2021 : RCB ने लगाई जीत की 'हैट्रिक', केकेआर को 38 रनों से हराया
0 पर आउट होने से बचे धोनी, ऐसे डाइव लगाई और IPL 2021 में खोला खाता
महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट में कितना बड़ा नाम है यह किसी को बताने की आवश्यकता नहीं लेकिन जैसे हर अच्छी चीज का अंत होता है इस ही तरह यह बात महेंद्र सिंह धोनी पर भी लागू होती है। आईपीएल 2021 में अब तक खाता नहीं खोल पाए माही अब पिच पर आने से बचते हुए दिख रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी जो कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने के लिए जाने जाते हैं आज पवैलियन में टहलते हुए दिखायी दिए। वह चाहते तो खुद को ऊपरी क्रम में प्रमोट कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया वह भी तब जब चेन्नई के मध्यक्रम में स्ट्राइक रोटेट करने वाला बल्लेबाज चाहिए था।
महेंद्र सिंह धोनी चौदहवें ओवर की आखिरी गेंद पर उतरे जब उनके साथी सुरेश रैना आउट हो चुके थे। माही का यह सीजन कितना फीका जा रहा है इसका अंदाजा इस ही बात से लगाया जा सकता है कि आईपीएल इतिहास में साढ़े 4 हजार से ज्यादा रन और 23 शतक लगाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई के तीसरे मैच में खाता खोला।
पहले मैच में दिल्ली के आवेश खान ने उनको दूसरी ही गेंद पर बोल्ड कर दिया था और पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी ही नहीं आई थी। आज भी वह बिना खाता खोले आउट हो सकते थे लेकिन फील्डर का थ्रो विकेट पर सीधा नहीं लगा और धोनी ने इस उम्र में भी डाइव लगाकर अपना विकेट बचाया। पूरे 6 गेंद खेलने के बाद धोनी ने पहला रन लिया।
महेंद्र सिंह धोनी इस गति से बल्लेबाजी करते रहे तो फिर उनका यह सीजन पिछले सीजन से भी बुरा जाने वाला है। आईपीएल 2020 में कुल 14 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी महज 200 रन बना पाए थे। उन्होने कुल 16 चौके और 7 छक्के लगाए थे। फिर भी आईपीएल 2021 के लिए के लिए न केव रीटेन किया गया है, बल्कि कप्तान भी बनाए रखा है।
महेंद्र सिंह धोनी के फैंस चाहेंगे कि यह तस्वीर जल्द बदले लेकिन हालात इसके ठीक उलट नजर आ रहे हैं।
देश के लिए पैसों के लिए pic.twitter.com/GSdBUwnudx
— Byomkesh bakshi (@byomkesbakshy) April 19, 2021
Fitness level at age of 40
#MSDhoni pic.twitter.com/qBZ9M7e9g7
— Ravi Desai Champion CSK (@its_DRP) April 19, 2021
Full length dive by MS Dhoni, just reached down on time. pic.twitter.com/X04IhtECDs
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 19, 2021
The @MSDhoni Dive.. pic.twitter.com/HKz9TyJ0LD
— DHONI Army (@DhoniArmyTN) April 19, 2021
It's enough for today we love you
MS Dhoni pic.twitter.com/WUyZfGuLAj
— Imabzkhan MSDian (@MSDhoniRules) April 19, 2021महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ 2 चौकों की मदद से 17 गेंदो में 18 रन बना सके और साकरिया की गेंद पर बटलर को अपना कैच थमा बैठे।(वेबदुनिया डेस्क)