ग्लेन मैक्सवेल ने 5 साल और 40 पारियों बाद जड़ा IPL में अर्धशतक!
आईपीएल 2021 के पहले मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 28 गेंदो में 39 रन बनाए थे जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। झलकियां तो मैक्सवेल ने इस मैच में ही दिखा दी थी कि आगे चलकर वह बड़ी पारी खेलने वाले हैं।
वह बड़ी और बहुमूल्य पारी आज के दिन आई जब उन्होंने दूसरे छोर पर विकेट गिरते देखे, पिच को धीमा होते देखा और एक अर्धशतक जड़ा। मैक्सवेल की पारी की बदौलत ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 150 के करीब पहुंच पायी। मैक्सवेल ने 41 गेंद में 59 रन जड़े जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
Just the BIG SHOW we needed.
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 14, 2021
In Maxi we trust! #PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 #SRHvRCB #DareToDream pic.twitter.com/P8i2eAWm9v
लेकिन फैंस को जानकर हैरानी होगी कि ताबड़तोड़ रन बनाने के लिए जाने वाले मैक्सवेल का आईपीएल में अर्धशतक 5 साल और 40 पारियों के बाद आया है। मैक्सवेल जैसे बल्लेबाज का बल्ला इतनी देर तक खामोश रहे यह बड़े अचरज की बात है।
Glenn Maxwell Last IPL fifty Was 5 Year's Ago And After 40 Long Innings.#IPL2021 pic.twitter.com/dbe6JItKMM
— Revanth Reddy (@imVKohliOne8) April 14, 2021
इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल ने पंजाब किंग्स की ओर से 4 मई 2016 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने इस पारी में 42 गेंदो में 68 रन जड़े थे जिसमें 6 चौके और 4 चौके शामिल थे।
अर्धशतकों के इस सूखे के बीच ही उन्हें पंजाब किंग्स ने 2021 के लिए रीलीज कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2020 में बहुत सी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा था कि ग्लेन मैक्सवेल 10 करोड़ की चियरलीडर हैं। पंजाब की ओर से खेलने वाले मैक्सवेल ने पूरे टूर्नामेंट में 15 की औसत से कुल 108 रन बना पाए थे और महज 3 विकेट ले पाए थे। इस टूर्नामेंट में वह एक छक्का भी नहीं लगा सके थे।
Glenn Maxwell hits a fifty after 5 years in IPL and it came while playing for RCB.
— neeraj (@_masterofchase_) April 14, 2021
When everyone doubted him, RCB believed in him. Top knock maxi.
लेकिन इस से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कोई फर्क नहीं पड़ा और आईपीएल नीलामी में मैक्सवेल को भी बड़ी कीमत हासिल हुई। बेंगलुरु ने मैक्सवेल को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से कड़ा मुकाबला किया और 14.25 करोड़ रुपए में उन्हें हासिल कर लिया। मैक्सवेल को पिछले सत्र के मुकाबले 4 करोड़ ज्यादा मिले। पंजाब किंग्स में मैक्सवेल की अंतिम रकम10.75 करोड़ थी।
Maxwell shifted from KXIP to RCB in one over. #IPL
— Silly Point (@FarziCricketer) April 14, 2021
अब असली मजा तो तब आने वाला है जब ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला पंजाब किंग्स के खिलाफ चले। इस कारण रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के मुकाबले पर सभी की नजरे सिर्फ इस ही खिलाड़ी के कारण लगी हुई हैं। (वेबदुनिया डेस्क)
