सम्बंधित जानकारी
- IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया
- RCB और SRH के इन खिलाड़ियों को लिया जा सकता है फैंटेसी टीम में
- मैच प्रिव्यू: लय बनाये रखने उतरेगी RCB, SRH की नजरें पहली जीत पर
- कोरोना निगेटिव खिलाड़ी को टीम में शामिल करने में RCB ने तोड़ा यह नियम, दूसरी फ्रैंचाइजी हुई खफा
- केन विलियमसन की बल्लेबाजी देखने के लिए उनके फैंस को करना होगा थोड़ा और इंतजार
बैंगलूरू और हैदराबाद के मैच में दिखी शाहबाज बनाम शाहबाज की छोटी जंग
चेन्नई के चेपॉक के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के दो खिलाड़ियों के बीच एक बड़ी दिलचस्प जंग देखने को मिली। दिलचस्प बात यह थी कि दोनों ही खिलाड़ियों का नाम शाहबाज था।
सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर शाहबाज नदीम को टीम ने अंतिम ग्यारह में रखा था जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने शाहबाज अहमद को टीम में शामिल कर रखा था। देवदत्त पड्डीकल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी पर तीसरे नंबर पर उतरे शाहबाज अहमद बाएं हाथे के बल्लेबाज हैं और स्पिन गेंदबाजी कर लेते हैं।
वहीं शाहबाज नदीम बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। दोनों का आमना सामना मैच में बहुत जल्दी हो गया। इस शाहबाज बनाम शाहबाज की छोटी सी जंग का पहला राउंड तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के शाहबाज ने जीता जब उन्होंने अपने हमनाम की गेंद पर लेग साइड में छक्का लगाया।
It's Shahbaz vs Shahbaz.
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 14, 2021
There's only one winner in this contest, and he plays for RCB
He has smoked that for a #PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 #SRHvRCB #DareToDream pic.twitter.com/qsUTUpxxHr
लेकिन इस जंग का दूसरा और फाइनल राउंड सनराइजर्स हैदराबाद के शाहबाज ने जीता जब उन्होंने अपने हमनाम को राशिद खान के हाथों आउट करवा दिया। बैंगलोर के शाहबाज ने इस बार लेग साइ़ड में हवाई शॉट खेला लेकिन इस बार गेंद बाउंड्री के पार नहीं अंदर ही रही, बल्कि राशिद के हाथों में समा गई।
Shahbaz gets Shahbaz
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 14, 2021
Rashid with a terrific catch
RCB - 47/2 (6.1)#SRHvRCB #OrangeOrNothing #OrangeArmy #IPL2021 https://t.co/25pFgrca1S
पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अपने शाहबाज की तारीफ की और उसे ज्यादा बेहतर बताया लेकिन जब सनराइजर्स हैदराबाद के शाहबाज ने उनका विकेट ले लिया तो दूसरी फ्रैंचाइजी ने भी अपने शाहबाज की तारीफ करने में देर नहीं की।
हालांकि पहले 3 ओवर में नदीम ने सिर्फ 14 रन देकर 1 विकेट लिया लेकिन आखिरी ओवर में नदीम को ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन ठोक डाले जिससे उनके बॉलिंग फिगर खराब हो गए। हालांकि वह यह गर्व से कह सकते हैं कि शाहबाज बनाम शाहबाज की जंग के विजेता वह ही हैं।
आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के शाहबाज अहमद गेंदबाजी में तो 2 विकेट निकाल पाए थए लेकिन बल्लेबाजी में 2 मैचों में सिर्फ 1 रन ही बना पाए थे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के शाहबाज नदीम आईपीएल 2020 में 5 मैचों में 178 रन देकर 5 विकेट ले चुके हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के शाहबाज नदीम साल 2011 से आईपीएल खेल रहे हैं वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के शाहबाज अहमद को आईपीएल खेले हुए महज 2 साल हुए हैं। (वेबदुनिया डेस्क)