सम्बंधित जानकारी
- IPL 2021: मुंबई इंडियन्स ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया
- दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के इन खिलाड़ियों को लिया जा सकता है फैंटेसी टीम में
- मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की परंपरागत जंग होगी क्रिकेट के मैदान पर
- पंत ने जीत का सेहरा गेंदबाजों के सिर बांधा, राहुल ने कहा करेंगे जबरदस्त वापसी
- दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया, धवन का तूफानी अर्द्धशतक
IPL 2021: दिल्ली के मिश्रा जी की फिरकी में उलझी मुंबई, बना पायी सिर्फ 137 रन
लेग स्पिनर अमित मिश्रा के फिरकी के जादू से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट पर 137 रन पर रोक दिया।
मिश्रा ने 24 रन देकर चार विकेट चटकाए। आवेश खान ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि आफ स्पिनर ललित यादव ने भी चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट चटकाया।
मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उनके अलावा इशान किशन (26), सूर्यकुमार यादव (24) और जयंत यादव (23) ने भी उपयोगी पारियां खेली।
Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2021
The @DelhiCapitals restrict #MumbaiIndians to a total of 137/9 on the board, courtesy fine bowling figures of 4/24 from @MishiAmit.#MI chase coming up shortly. Stay tuned.https://t.co/9JzXKHJrH8 #DCvMI #VIVOIPL pic.twitter.com/B86fJEEv6w
मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम ने तीसरे ओवर में ही क्विंटन डिकॉक का विकेट गंवा दिया जिन्होंने एक रन बनाने के बाद मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर विकेटकीपर कप्तान ऋषभ पंत को कैच थमाया।
रोहित और सूर्यकुमार यादव ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। रोहित ने तीसरे ओवर में स्टोइनिस पर पारी का पहला चौका जड़ा और फिर रविचंद्रन अश्विन और कागिसो रबादा पर छक्के मारे। सूर्यकुमार ने भी अमित मिश्रा का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया।
मुंबई ने पावर प्ले में एक विकेट पर 55 रन बनाए।सूर्यकुमार हालांकि 15 गेंद में 24 रन बनाने के बाद आवेश खान की गेंद को थर्ड मैन पर खेलने की कोशिश में विकेटकीपर पंत को कैच दे बैठे।
रोहित भी इसके बाद मिश्रा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लांग आन पर स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे। उन्होंने 30 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और तीन छक्के मारे।
हार्दिक पंड्या भी मिश्रा के इसी ओवर में रोहित के शॉट को दोहराने की कोशिश में लांग आन पर स्मिथ के हाथों लपके गए। वह खाता भी नहीं खोल पाए।
कृणाल पंड्या भी पांच गेंद में एक रन बनाने के बाद ललित यादव की गेंद को विकेटों पर खेल गए जबकि मिश्रा ने कीरोन पोलार्ड (02) को पगबाधा किया जिससे मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 67 रन से छह विकेट पर 84 रन हो गया।
मुंबई के रनों का शतक 15वें ओवर में पूरा हुआ।इशान किशन ने अश्विन पर छक्का और रबादा पर चौके के साथ रन गति में इजाफ करने का प्रयास किया लेकिन मिश्रा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। उन्होंने 28 गेंद में एक चौके और एक छक्के से 26 रन बनाए।जयंत यादव ने भी 23 रन बनाने के बाद रबादा को उन्हीं ही गेंद पर कैच थमाया।(भाषा)