1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2021
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. David warner trolled for sluggish team selection

एक भी मैच नहीं जीती है SRH , फिर भी ऐसी टीम खिलाई डेविड वॉर्नर ने, ट्विटर पर हुए ट्रोल

सनराइजर्स हैदराबाद
जो टीम तीसरे मैच तक आईपीएल में अपना खाता खोलने के लिए तरस रही हो उसका कप्तान अपनी सबसे तगड़ी टीम को मैदान पर उतारेगा ना कि वही खिलाड़ियों को जो दो मैचों में टीम के लिए कुछ खास ना कर पाए हों। लेकिन डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए एक अलग ही टीम मैदान पर उतार दी।
 
ऐसा माना जा रहा था कि पिछले मैच में मध्यक्रम के बिखरने के बाद टीम में केन विलियमसन को खिलाया जाएगा लेकिन आज भी उनको बैंच पर ही बैठाए रखा गया है। डेविड वॉर्नर का यह निर्णय उनके फैंस को नहीं भाया और कुछ इस तरह के ट्वीट ट्विटर पर देखे गए। 

 
यही नहीं हैदराबाद के फैंस ने तो विजय शंकर के अंतिम ग्यारह होने में भी सवाल उठाए लेकिन आज शंकर किसी और मूड में उतरे थे, खबर लिखे जाने तक उन्होंने अपने 2 ओवरों में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के विकेट ले लिए थे। पहले फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे थे और फिर झट से तारीफ का सैलाब आ गया। ट्विटर पर विजय शंकर को लेकर कुछ ऐसे ट्वीट्स देख गए। 
शंकर को खिलाने का कप्तान डेविड वॉर्नर का दाव भले ही चल जाए लेकिन उनसे टीम सिलेक्शन में एक और गलती हुई है। यॉर्कर्स के लिए मशहूर टी नटराजन की जगह उन्होंने खलील अहमद को खिलाया। देखना होगा टीम सिलेक्शन की गलतिया वॉर्नर को भारी पड़ती हैं या फिर आज वह भाग्यशाली साबित होते हैं। (वेबदुनिया डेस्क)
अगला लेख
फील्डिंग है या स्विमिंग! ट्रेंट बोल्ट गेंद रोकने के प्रयास पर ऐसे हुए ट्रोल (वीडियो)