1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2020
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. धीमे ओवर फेंकना पड़ा महंगा, Delhi capitals के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख का जुर्माना

धीमे ओवर फेंकना पड़ा महंगा, Delhi capitals के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख का जुर्माना

Shreyas Iyer
अबू धाबी। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। यह अय्यर का सत्र का पहला अपराध था इसलिए ओवर गति के अपराध से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत उन पर 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया।
आईपीएल की विज्ञप्ति के अनुसार अबू धाबी में 29 सितंबर 2020 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2020 मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है। इसमें कहा गया कि ओवर गति के अपराधों से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध है इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया। (भाषा)
अगला लेख
लेग स्पिनर राशिद खान ने अपने मरहूम माता-पिता को समर्पित किया पुरस्कार