बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2020
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. Sanju Samson had confidence in himself in IPL
Written By
Last Modified: रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (23:49 IST)

IPL 2020 : 31 गेंदों पर नाबाद 54 रन ठोंकने वाले संजू सैमसन को अपने आप पर था भरोसा

IPL 2020 : 31 गेंदों पर नाबाद 54 रन ठोंकने वाले संजू सैमसन को अपने आप पर था भरोसा - Sanju Samson had confidence in himself in IPL
अबुधाबी। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के मौजूदा सत्र में शानदार शुरूआत के बाद लय खोने और फिर मुंबई इंडियस (Mumbai Indians) के खिलाफ रविवार के मैच में उसे दोबारा हासिल करने वाले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि उन्होंने खुद पर भरोसा बनाए रखा था।
 
संजू ने मुंबई के खिलाफ 8 विकेट से मिली अहम जीत में नाबाद 54 रन बनाए और बेन स्टोक्स के साथ तीसरे विकेट की अटूट साझेदारी में 152 रन जोड़े।
 
उन्होंने जीत के बाद कहा, ‘मैंने खुद पर विश्वास बनाए रखा था। जब आपको 14 मैच खेलने हों तो उतार-चढ़ाव आते ही हैं। हर विकेट अलग तरह का होता है और उस पर अलग तरीके से खेलना होता है। मैने आज वही किया।’ उन्होंने कहा, मैं जरूरी रनरेट की तरफ देख ही नहीं रहा था। मैं बस गेंद को उसकी गुणवत्ता के आधार पर खेल रहा था । मुझे जमने में पांच छह गेंद का समय लगा।
 
चोटिल रोहित शर्मा की जगह मुंबई की कमान संभाल रहे कीरोन पोलार्ड ने स्टोक्स और सैमसन की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि हार्दिक पांड्या ने हमें मैच में लौटा दिया है लेकिन स्टोक्स और सैमसन ने कमाल की पारियां खेली। विकेट अच्छा था, जिस पर थोड़ी सी ओस थी। रॉयल्स ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।’
 
उन्होंने हालांकि कहा कि इस हार का उनके अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘हमें अभी तीन मैच और खेलने है। हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज हमारे गेंदबाजों का दिन नहीं था। हार्दिक के लिए दु:खी हूं कि इतनी उम्दा पारी खेलने के बावजूद टीम जीत नहीं सकी।’
 
बेन स्टोक्स 'मैन ऑफ द मैच' : बेन स्टोक्स को 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि हमें इस जीत की सख्त आवश्यकता थी। यह एक अच्छी जीत है। हम आत्मविश्वास के साथ वापस खेल में आए हैं। स्टोक्स ने कहा कि हमारी योजना मुंबई के हर गेंदबाज पर दबाव बनाने की थी। फिर चाहे वह गेंदबाज बुमराह हो या और कोई। 
ये भी पढ़ें
बेन स्टोक्स के IPL में दूसरे शतक से राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार