1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2020
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. IPL-13 : 12 lakhs fine on Steve Smith

स्टीवन स्मिथ पर लगा 12 लाख का जुर्माना, IPL-13 में 3 कप्तानों को मिली इस गलती की सजा

IPL-13

अबु धाबी।  राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीवन स्मिथ पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान धीमे ओवर रेट को लेकर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

राजस्थान और मुंबई के बीच मंगलवार को आईपीएल 13 का मुकाबला खेला गया था जहां मुंबई ने राजस्थान को 57 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया था।
 
आईपीएल समिति ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि इस सत्र में यह राजस्थान की पहली गलती थी इसलिए आईपीएल की आचार संहिता के तहत स्मिथ पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
 
स्मिथ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ और दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में धीमे ओवर रेट के लिए 12-12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है। (वार्ता)
अगला लेख
IPL-13 : रोहित शर्मा ने जीत का श्रेय टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन को दिया