Hanuman Chalisa

हरभजन बोले, जब ज्यादा रन बनते हैं तो कोई शिकायत नहीं करता

रविवार, 24 मार्च 2019 (13:59 IST)
चेन्नई। चेपक स्टेडियम की धीमी पिच की भले ही काफी आलोचना हो रही हो लेकिन अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि विकेट पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था, पर इस पर खेला जा सकता था।
 
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैच के बाद विकेट से निराशा व्यक्त की थी। आरसीबी की टीम 17.1 ओवर में 70 रन पर आउट हो गई थी जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से जीता। 
 
हरभजन ने कहा कि यह बल्लेबाजी करने के लिए मुश्किल पिच थी लेकिन ऐसा नहीं था कि इस पर खेला नहीं जा सकता था। हम अच्छे विकेटों पर मैच देखने के इतने आदी हो गए हैं कि जब लोग 170-180 रन का स्कोर बनाते हैं तो कोई भी शिकायत नहीं करता। लेकिन अगर यह थोड़ी स्पिन या सीम लेती है तो हर किसी को समस्या हो जाती है और कहते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है? (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख